जब हलक में अटकी सांसें: माउंटआबू रोड पर अचानक पीछे खिसकने लगी बस, चालक ने कैसे बचाई यात्रियों की जान?
Sirohi Hindi News: आबूरोड से माउंटआबू जा रही रोडवेज बस वागनाला के पास तकनीकी खराबी से पीछे खिसकने लगी। इस दौरान चालक ने सूझबूझ से बस को पेड़ से टकराकर रोका। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले में आबूरोड से माउंटआबू जा रही रोडवेज बस में शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बस जैसे ही वागनाला के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर पीछे की ओर खिसकने लगी। इस अप्रत्याशित स्थिति से बस में सवार यात्रियों के बीच भय का माहौल बन गया।
बस को पेड़ से टकराकर रोका गया
स्थिति को गंभीर होते देख बस चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को चट्टानों की ओर मोड़ दिया और वहां लगे पेड़ से टकरा दिया। इस निर्णय के बाद बस रुक गई। हालांकि टक्कर के कारण बस का एक हिस्सा नाले के पास जा पहुंचा, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
कुछ यात्रियों को आई मामूली चोटें
घटना के दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें मौके पर ही मरहम-पट्टी और प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
पढ़ें- 'रात को फोन कर धमकाया': भजन गायक रावणा और विधायक भाटी में रार! सोशल मीडिया पर बच्चे की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने बस रोककर सहायता की और यात्रियों को बाहर निकालने में सहयोग किया। इसके बाद आबूरोड सदर पुलिस थाना और रोडवेज डियो को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से माउंटआबू रवाना किया गया।
समय पर निर्णय से टला बड़ा नुकसान
घटना में चालक की तत्परता और सूझबूझ के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते बस को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.