सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thefts at three temples in Tanwari village uncovered, two suspects arrested

Sirohi News: कालंद्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मंदिरों में हुई चोरी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में तंवरी गांव के तीन मंदिरों में हुई चोरियों का पर्दाफाश कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोशीराम और सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

Thefts at three temples in Tanwari village uncovered, two suspects arrested
पुलिस थाना कालंद्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कालंद्री पुलिस थाना टीम ने तंवरी गांव के तीन मंदिरों में हुई चोरियों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले दर्ज मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कालंद्री थानाधिकारी गंगाप्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेमला थला, पीएस बेकरिया, जिला उदयपुर निवासी जोशीराम पुत्र पन्नाराम गरासिया और सुरेश कुमार पुत्र भूराराम गमेती को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से अग्रिम जांच कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
Trending Videos


एक के बाद एक तीन मंदिरों में हुई थी चोरी

मामले में तंवरी पुलिस थाना कालंद्री जिला सिरोही निवासी देवेन्द्र पुत्र वीराराम माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 2026 को देर रात लगभग 1 बजे कोई अज्ञात चोर गांव के शिव शक्ति माताजी मंदिर से 1 बड़ा झूमर, 1 छोटा चांदी का मुकुट और 1 तोरण, लगभग 1 किलो चांदी और भंडारा तोड़कर करीब 1 लाख रुपए चोरी कर गया। इसके बाद आशापुरा माताजी मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी का झूमर, चांदी की 2 आंखें और लगभग 400 ग्राम चांदी चोरी की गई। वहीं, गोरा नारायणजी मंदिर से चांदी के दो मुकुट, चांदी की मूर्ति, नाग, आंख और लगभग 1 किलो चांदी तथा 1 तोला सोना चोरी कर लिया गया। जैन मंदिर के बाहर का ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे, लेकिन तीनों मंदिरों से लाखों रुपए के सामान की चोरी की गई। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

विशेष टीमों का गठन कर शुरू की गई जांच

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौका विजिट किया गया। इसके बाद रेवदर वृत के वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, कालंद्री थानाधिकारी गंगाप्रसाद, डीएसटी, डीसीआरबी, फोरेंसिक और एमआईयू यूनिट की टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय संकलन के आधार पर विश्लेषण किया। संकलित सूचनाओं और सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध अज्ञात चोरों के हुलिए का पता चला और मुखबिरों के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने चोरियों की वारदातों को स्वीकार किया। उनसे चोरियों की अन्य घटनाओं और उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed