{"_id":"6a7b2cda8ac85823e1023ee4","slug":"three-bangladeshi-women-were-apprehended-in-chandravati-village-near-abu-road-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4601304-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूरोड में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से रह रहीं चार बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में, फर्जी दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूरोड में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से रह रहीं चार बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में, फर्जी दस्तावेज बरामद
Wed, 12 Aug 2026 09:38 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:38 AM IST
सार
आबूरोड में पुलिस ने चार बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है, जो करीब एक साल से भारत में रह रही थीं। फर्जी भारतीय दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस अब इनके नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हिरासत में बांग्लादेशी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही चार बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने इन्हें शहर से सटे चंद्रावती गांव स्थित एक मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी और जांच के दौरान महिलाओं के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ विभिन्न प्रकार के फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चारों महिलाएं करीब एक साल पहले भारत आई थीं। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां इनके भारत आने, यहां रहने और दस्तावेज तैयार कराने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। महिलाओं को आवश्यक कार्रवाई के बाद वन स्टॉप सखी सेंटर, सिरोही लाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन में आबूरोड रीको थाना पुलिस की टीम ने चंद्रावती स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान वहां बांग्लादेश के ढाका जिले की रहने वाली सोनिया अख्तर, रजिया और फरीया खातुन संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मीणा को राहत नहीं: एसडीएम थप्पड़कांड में नरेश मीणा को बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज; अब आगे क्या?
जिला विशेष शाखा और संबंधित एजेंसियों ने महिलाओं से पूछताछ की। इस दौरान उनके पास बांग्लादेश के पासपोर्ट मिले। साथ ही पहचान के लिए इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न भारतीय दस्तावेज भी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक जांच में ये भारतीय दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये दस्तावेज किस माध्यम से तैयार करवाए गए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं को बांग्लादेश वापस भेजने की कार्रवाई के लिए सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्यावर्तन की कार्रवाई की जाएगी। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान अब तक 8 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने का मामला सामने आया है। इससे पहले 13 जुलाई को दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया था। इसके बाद 3 अगस्त को एक और 8 अगस्त को एक अन्य महिला को पकड़ा गया। इनके निष्कासन की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी या अन्य विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध लोगों की सूचना देने की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति या महिला संदिग्ध रूप से रह रहा है, जिसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम सिरोही के मोबाइल नंबर 9530431323 पर जानकारी देने की अपील की गई है।