सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Speeding Trailer Runs Over 3 Bike Riders, Two Die on Spot, One Dies on Way to Hospital

Sirohi News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

सिरोही में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दो की मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Sirohi News: Speeding Trailer Runs Over 3 Bike Riders, Two Die on Spot, One Dies on Way to Hospital
तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन बाइक सवारों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार हादसे में कोटड़ा अचपुरा निवासी धनाराम (55) और रामपुरा निवासी राजूराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बदाराम (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके ऊपर से ट्रेलर का पहिया गुजर गया था। उसे 108 एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore: दूध डेयरी की आड़ में चल रही एमडी फैक्टरी का पर्दाफाश, केमिकल ड्रम व नकली घी बनाने के उपकरण जब्त
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हटाकर मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। बाद में पुलिस ने मार्ग को साफ कर यातायात सामान्य किया।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पिंडवाड़ा एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर पलटा ट्रेलर
इसी बीच कांडला-सिरोही हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक केबिन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed