{"_id":"6a01dddd0bd9117fea0fee06","slug":"three-people-arrested-for-betting-online-on-ipl-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4267280-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में तीन गिरफ्तार, 25 लाख के हिसाब-किताब वाली पर्ची बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में तीन गिरफ्तार, 25 लाख के हिसाब-किताब वाली पर्ची बरामद
Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
सार
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेजों से बड़े स्तर पर सट्टा कारोबार संचालित होने की आशंका है।
विज्ञापन
आबूरोड सदर पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 25 लाख रुपए के हिसाब-किताब वाली पर्चियां और सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।
कार्रवाई सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन स्थित आबूरोड के भगवती रिसोर्ट में की गई। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान और माउंट आबू डीएसपी गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में टीम ने रिसोर्ट में दबिश दी।
दबिश के दौरान एक कमरे में ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित होता मिला। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सदर बाजार आबूरोड निवासी मनोज लवानी पुत्र वासुदेव लवानी, मानपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रविंद्र कुमार सिंधी और आबूरोड निवासी राजेश्वर सिंह पुत्र लालसिंह चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्यास की तड़प और सिस्टम की बेरुखी: पानी के लिए तड़पा रेगिस्तान का जहाज, घुट-घुट कर निकली ऊंटनी की जान!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आईपैड, पांच मोबाइल फोन और ऑनलाइन सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़ी पर्चियां बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि पर्चियों में करीब 25 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब दर्ज था।
पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेजों से बड़े स्तर पर सट्टा कारोबार संचालित होने की आशंका है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी कमल सिंह, साइबर सेल के भवानी सिंह सहित आबूरोड सदर थाना और साइबर सेल की टीम शामिल रही।