Sirohi News: बहन की दवाई लेकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कांग्रेस नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Sirohi News: सिरोही के मोरडू कट पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ऋतिक गंभीर घायल हो गया। भीड़ मौजूद होने के बावजूद मदद नहीं मिली। कांग्रेस नेता अजय बंजारा ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थाना क्षेत्र में मोरडू कट के समीप बुधवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल को तुरंत सहायता नहीं मिल सकी।
बहन की दवाई लेकर लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, जालौर हाल आमथला निवासी ऋतिक पुत्र गोविंद कुमार अपनी बहन की दवाई लेकर ट्रॉमा सेंटर से बाइक पर लौट रहा था। तलेटी-आमथला मार्ग पर मोरडू कट के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
भीड़ मौजूद रही, मदद करने में देरी
हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बजाय दूरी बनाए रखी। कई लोग तो घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जिससे मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े होते दिखाई दिए।
पढ़ें- 'नौकरी-मुआवजा बाद में, पहले मौत का बदला मौत': रिटायर्ड फौजी की हत्या पर छलका बेटी का दर्द, देखें वीडियो
कांग्रेस नेता अजय बंजारा ने दिखाई तत्परता
इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता अजय बंजारा ने स्थिति को देखते हुए तुरंत रुककर आबूरोड सदर पुलिस थाना को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर पुलिस थाना के एएसआई जितेंद्र वैष्णव मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.