{"_id":"698bf7d8c5b79f62e509045a","slug":"sri-ganganagar-rawla-mandi-illegal-tree-cutting-forest-officials-suspended-protest-environment-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: लोगों के दबाव में झुका प्रशासन, रावला मंडी में हरे पेड़ों की कटाई पर 2 वनकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: लोगों के दबाव में झुका प्रशासन, रावला मंडी में हरे पेड़ों की कटाई पर 2 वनकर्मी निलंबित
Wed, 11 Feb 2026 09:00 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:00 AM IST
सार
श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम पंचायत 10 केडी के 30 एएस इलाके में झाड़-फूस की कटाई की आड़ में पेड़ों को काटा जा रहा था, जिसके खिलाफ पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय लोग तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में अवैध पेड़ कटाई पर दो वन कर्मचारी सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रावला मंडी इलाके में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत 10 केडी के 30 एएस क्षेत्र में झाड़-फूस की कटाई की आड़ में हरे पेड़ों को काटा जा रहा था। इस मामले में दो वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
धरने पर बैठे थे लोग, प्रशासन को दी थी चेतावनी
पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस अवैध कटाई के खिलाफ तहसील कार्यालय के सामने धरना दिया था। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार शाम को साफ कहा था कि अगर दोषी वनकर्मियों और क्षेत्रीय वन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो बीकानेर से “खेजड़ी बचाओ आंदोलन” से जुड़े लोग बड़ी संख्या में आकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
दबाव में आया प्रशासन, मौके पर पहुंचे अधिकारी
लोगों के दबाव का असर प्रशासन पर पड़ा। मंगलवार शाम को एडीएम अशोक सागंवा, डीएफओ राकेश दुलार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से लंबी बातचीत की। बातचीत के बाद सहमति बनी और क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मण राम मीणा तथा सहायक वनपाल श्रवण सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan: मामा ने दिए 81 लाख नकद, 25 तोला सोना और..., इस बार ब्राह्मण भाइयों के करोड़ों के मायरे की चर्चा
इन मांगों पर बनी सहमति
प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच इन बिंदुओं पर सहमति बनी:
धरना हुआ खत्म
प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन और कार्रवाई के बाद धरनार्थियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

- क्षेत्रीय वन अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन स्तर पर जांच कराई जाएगी।
धरना हुआ खत्म
प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन और कार्रवाई के बाद धरनार्थियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।