सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan Politics: Ambedkar Jayanti Event Harish Chandra Meena Sharp Statements on PM Modi-CM Bhajanlal

Politics: सांसद हरीशचंद्र मीना का भाजपा सरकार पर तंज; महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Tonk News: टोंक में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सांसद हरीशचंद्र मीना ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण, उपचुनाव हार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते हुए समाज में विभाजन की राजनीति की आलोचना की।

Rajasthan Politics: Ambedkar Jayanti Event Harish Chandra Meena Sharp Statements on PM Modi-CM Bhajanlal
सांसद हरीशचंद्र मीना ने भाजपा सरकार पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टोंक में आंबेडकर जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में  सांसद हरीशचंद्र मीना ने शिरकत की। उन्होंने केन्द्र और राज्य की सरकार पर तीखा हमाल बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तो बहुत से लोगों ने बाबा साहब का विरोध किया था, लेकिन आज तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आयोजन कर रहे हैं। सीएम कह रहे हैं कि वे जन्म से ही बाबा साहेब का अनुयायी हैं, लेकिन बाबा साहेब तो उनके जन्म से पहले ही चले गए थे।

Trending Videos

 
उपचुनाव की हार का जिक्र और राजनीतिक टिप्पणी
अपने संबोधन के दौरान हरीशचंद्र मीना ने देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में हार का जिक्र भी किया और मंच से अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और गुमराह करने का काम करते हैं, जिससे चुनावी परिणाम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- अंबेडकर जयंती: 'संविधान की भावना से हो रहा खिलवाड़, सिर्फ भाषणों से नहीं चलेगा काम', पायलट का किस पर निशाना?
 
महिला आरक्षण बिल और विशेष सत्र पर सवाल
महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में बुलाए गए विशेष सत्र पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल , 17 अप्रैल और 18 अप्रैल तारीख को बुलाए गए इस सत्र को लेकर स्पष्टता की जरूरत है। उनके अनुसार, यह मुद्दा जितना सरल दिखता है, उतना है नहीं, और इस पर आपसी चर्चा के साथ-साथ सदन में भी विस्तृत विचार-विमर्श होना चाहिए।
 
जनता के मुद्दों और सरकार पर आरोप
हरीशचंद्र मीना ने कहा कि जनता के बीच विश्वास में कमी आई है और महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आम नागरिक परेशान है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग रोजगार और राहत चाहता है, लेकिन कुछ लोग समाज को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं, जिससे वास्तविक मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।
 
समाज में विभाजन की राजनीति पर टिप्पणी
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और खरीदने की कोशिश करते हैं, जिससे पूरी कौम की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है, उसी तरह एक व्यक्ति पूरे समाज को बदनाम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed