फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk: Naresh Meena Released in SDM Slap Case, Gets Conditional Bail from High Court; Supporters Welcome

टोंक: एसडीएम थप्पड़ कांड में जेल से बाहर आए नरेश मीणा, हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत, समर्थकों ने किया स्वागत

Wed, 23 Sep 2026 06:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 06:43 PM IST
सार

एसडीएम थप्पड़ कांड में जेल में बंद नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद बुधवार को टोंक जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मीणा ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया।

विज्ञापन
Tonk: Naresh Meena Released in SDM Slap Case, Gets Conditional Bail from High Court; Supporters Welcome
थप्पड़ कांड में जेल से बाहर आए नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चर्चित एसडीएम थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा बुधवार को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद टोंक जेल से बाहर आ गए। समर्थकों ने जेल के बाहर उनका जोरदार स्वागत किया। रिहाई के बाद नरेश मीणा ने मीडिया से बातचीत में न्यायपालिका पर अपना विश्वास दोहराया।

विज्ञापन


मीणा ने कहा कि वे न्यायपालिका पर हमेशा से विश्वास रखते हैं और उन्होंने पूर्व में मिली जमानत की सभी शर्तों का पालन किया था। उन्होंने बताया कि वे कई धरनों और प्रदर्शनों से लगातार दूर रहे लेकिन झालावाड़ में स्कूल हादसे के दौरान बच्चों की मौत के बाद खुद को रोक नहीं पाए। झालावाड़ में उन्होंने केवल शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। नरेश मीणा ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके जेल में रहने के दौरान समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया और उनका साथ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पेंशनर्स की शिकायतें सुनने बैठे मुख्य सचिव, 13 को मौके पर मिले PPO; 356 लंबित मामले भी निपटाए
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
जस्टिस अनिल उपमन की अदालत ने मंगलवार को नरेश मीणा को सशर्त जमानत दी। अदालत ने निर्देश दिया कि नरेश मीणा को हर महीने के पहले सप्ताह में संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा वे किसी अन्य अपराध में शामिल नहीं होंगे और रिहाई के बाद समाज में अपनी छवि का महिमामंडन नहीं करेंगे।

इससे पहले टोंक की एससी-एसटी अदालत ने जमानत की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देकर उनकी जमानत रद्द कर दी थी, जिसके बाद नरेश मीणा ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। गौरतलब है कि देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर 2024 को समरावता गांव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा था। इसके बाद समरावता तथा आसपास के इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed