फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Employee body found on bank premises cause of death to be revealed by post-mortem report

टोंक: बैंक परिसर में मिला कर्मचारी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; टीम जांच में जुटी

Fri, 23 Oct 2026 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 12:16 PM IST
सार

टोंक के देवली स्थित केनरा बैंक परिसर में शुक्रवार सुबह 36 वर्षीय हाउसकीपिंग कर्मचारी धनराज मीणा का शव फंदे से लटका मिला। बैंक का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने एफएसएल जांच कराई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

 

विज्ञापन
Employee body found on bank premises cause of death to be revealed by post-mortem report
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के देवली शहर स्थित केनरा बैंक परिसर में शुक्रवार सुबह 36 वर्षीय हाउसकीपिंग कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जालमपुरा (जहाजपुर) निवासी धनराज मीणा (36) पुत्र हरिसिंह मीणा के रूप में हुई है। वह देवली में रहकर बैंक में सफाई का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंदर से बंद मिला बैंक का मुख्य दरवाजा
पुलिस के अनुसार, धनराज मीणा रोजाना सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच केनरा बैंक में साफ-सफाई करने आता था। शुक्रवार सुबह जब बैंक के अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर पहुंचने पर उन्होंने धनराज का शव फंदे से लटका हुआ देखा।
विज्ञापन


पढे़ं: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। देवली थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। थाना अधिकारी प्रीति रत्नू के अनुसार, कर्मचारी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed