फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Transfer: RAS officers transfer list released two Deputy Commissioners in Jaipur replaced news in hindi

Transfer: RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जयपुर में दो उपायुक्त बदले; दौसा-भरतपुर में पुराने अफसर बरकरार

Wed, 19 Aug 2026 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता के बीच सरकार ने 21 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, उदयपुर और धौलपुर में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
Transfer: RAS officers transfer list released two Deputy Commissioners in Jaipur replaced news in hindi
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 21 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। कार्मिक विभाग ने सूची में शामिल सभी अधिकारियों को अपने नए पद पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जयपुर और नगर निगमों में तैनाती
राजधानी जयपुर में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। शैफाली कुशवाहा और निहारिका शर्मा को नगर निगम जयपुर में उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है। विष्णु बंसल को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार शर्मा-प्रथम को भू-प्रबंध अधिकारी, जयपुर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश के अन्य बड़े शहरों के नगर निगमों में भी बदलाव किए गए हैं। कमल सिंह यादव को नगर निगम भीलवाड़ा का आयुक्त और महावीर सिंह-द्वितीय को नगर निगम अजमेर में उपायुक्त बनाया गया है। स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले नगर निगमों में किए गए इन बदलावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहरों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं की जिम्मेदारी इन अधिकारियों पर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, आरजीएचएस में शामिल हुई कार-टी सेल थेरेपी

दौसा और भरतपुर में पुनर्नियुक्ति
कार्मिक विभाग की सूची में दौसा और भरतपुर को लेकर की गई नियुक्तियां भी खास हैं। अरविंद शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एडीएम दौसा और राजीव शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं एडीएम भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों के नाम इससे पहले जारी हुई तबादला सूची में भी शामिल थे और उन्होंने संबंधित पदों पर कार्यभार संभाल लिया था। अब सरकार ने दोनों अधिकारियों को दौसा और भरतपुर में ही बनाए रखा है।

उदयपुर विकास प्राधिकरण में रजनी माथुरवाल को उपायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। धौलपुर में सुरेश कुमार राव को उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वहीं, पायल जैन को भरतपुर विकास प्राधिकरण में भूमि अवाप्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापन पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed