{"_id":"6a6c4ba2fcaac2559c014b3b","slug":"udaipur-news-jewellery-store-burgled-1-crore-worth-of-gold-diamonds-and-cash-stolen-bloodstains-aid-probe-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी, शटर उखाड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ, खून के धब्बों से मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: ज्वेलरी शॉप में 1 करोड़ की चोरी, शटर उखाड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ, खून के धब्बों से मिला सुराग
Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
पंचवटी इलाके में बुधवार देर रात ज्वेलरी शॉप में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। बदमाश शटर उखाड़कर दुकान में घुसे और करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपये के हीरे, सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी इलाके में बुधवार देर रात एक ज्वेलरी शॉप में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान का साइड शटर उखाड़कर अंदर घुसे, कांच का मुख्य गेट तोड़ा और करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
इस बड़ी चोरी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दुकान का कर्मचारी बंशीलाल जब दुकान पहुंचा तो उसने शटर टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत दुकान मालिक नवीन स्वरूपरिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने दुकान का निरीक्षण किया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था और बड़ी मात्रा में ज्वेलरी व नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
22 लाख के हीरे, 390 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी चोरी
पीड़ित ज्वेलर की रिपोर्ट के अनुसार बदमाश करीब 22 लाख रुपये मूल्य के हीरे, 390 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 12 किलोग्राम चांदी के जेवर व बर्तन, चांदी के सिक्के तथा दुकान में रखे 9.75 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। कुल चोरी की कीमत करीब 90 लाख से एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस में गहलोत-डोटासरा विवाद पर क्या बोले मालवीय? खुद को बताया 'छोटा नेता', कहा- सभी बड़े नेता बराबर
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। सभी ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। फुटेज में आरोपी टॉर्च की रोशनी में दुकान के एक-एक बॉक्स की तलाशी लेते और कीमती आभूषण बैग में भरते नजर आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पंचवटी पुलिया की ओर से आए और साइड शटर उखाड़कर दुकान में दाखिल हुए।
खून के धब्बों से मिला अहम सुराग
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस को दुकान के अंदर और टूटे हुए कांच के दरवाजे के पास खून के धब्बे भी मिले हैं। आशंका है कि कांच तोड़ते समय किसी आरोपी को चोट लगी होगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे जांच में अहम सुराग मिल सकते हैं।
हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।