{"_id":"655eb91c3d0cbc2279089896","slug":"after-killing-a-young-man-in-udaipur-killers-cut-off-his-finger-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: चुनाव की सख्ती के बाद भी बेखौफ अपराधी; उदयपुर में युवक की हत्या के बाद उंगली काट ले गए हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: चुनाव की सख्ती के बाद भी बेखौफ अपराधी; उदयपुर में युवक की हत्या के बाद उंगली काट ले गए हत्यारे
Thu, 23 Nov 2023 08:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:00 AM IST
सार
चुनाव के चलते प्रदेश का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त और मुस्तैद बना हुआ है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने चुनाव के दो दिन पहले राजस्थान के उदयपुर में एक हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में जहां चुनाव में पूरे प्रदेश में सख्ती बरती जा रही है, वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने में बिलकुल भी झिझक नहीं रहे। यहां अपराध किस तरह से हावी इस बात का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले एक युवक की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। इतना ही अपराधियों ने युवक के हाथ की उंगली भी काट ली हैं। शव खून से सना हुआ था। हादसे के जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया कर मामले की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
घटना के अनुसार उदयपुर के भिंडर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेडिया गांव के उदयपुर कानोड़ मार्ग पर सड़क किनारे एक छोटी खाई में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। युवक की पहचान 24 साल का भिंडर थाना क्षेत्र के दादिया खेड़ा निवासी ललित सिंह के रूप में हुई। शव का ऊपरी हिस्सा खून से सना हुआ था। शव के एक हाथ की उंगलियां भी कटी हुई मिलीं। जांच में पता चला कि युवक के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हैं। युवक के मरने से पहले धारदार हथियार से हमला किया गया होगा।
विज्ञापन
भिंडर थाना अधिकारी इंस्पेक्टर पुनाराम ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह सामने आया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पिता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन