Udaipur: बजट को लेकर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता, मदन राठौड़ बोले- सचिन को नहीं पता आटे-दाल का भाव
Udaipur: केंद्रीय बजट-2026 को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा पलटवार किया। उन्होंने सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए बजट का समर्थन किया और कहा कि इसमें राजस्थान को कई अहम सौगातें मिली हैं।
विस्तार
केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा पलटवार किया है। उदयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राठौड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। राठौड़ ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजेश पायलट के पुत्र हैं, उन्हें आम आदमी के जीवन से जुड़े आटे-दाल के भाव की जानकारी नहीं है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि गहलोत भाजपा सरकार के बजट की तारीफ कर देंगे तो 'उनकी दुकान खाली हो जाएगी', इसलिए वे कभी बजट की सराहना नहीं करेंगे, बल्कि विरोध ही करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने किया था बजट को बताया था दिशाहीन
दरअसल, सचिन पायलट ने केंद्रीय बजट 2026 को दिशाहीन और भ्रमित करने वाला बताते हुए कहा था कि इसमें महंगाई नियंत्रण के लिए कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं है। वहीं, अशोक गहलोत ने बजट को राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार करार दिया था। इस पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें राजस्थान को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। भारत माला परियोजना के तहत राजस्थान में नई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें जयपुर, जोधपुर और पाली बेल्ट को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
सड़कों को बेहतर करने के लिए सरकार ने दिया पैसा
राठौड़ ने दावा किया कि राज्य की आय में वृद्धि हुई है और सरकार राजस्व सृजन में सफल रही है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने सड़कों के लिए 3030 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे प्रत्येक विधायक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जब राज्य में राजस्व बढ़ता है, तभी इस तरह का बजट संभव होता है।
ये भी पढ़ें: चोरों ने गैस कटर से काटा दुकान का शटर, अलमारी नहीं खुलने पर नकदी व चांदी लेकर फरार
'बड़े विभागों को मिला बड़ा बजट'
राठौड़ ने आगे कहा कि राज्य सरकार ऐसी परिस्थितियां तैयार कर रही है, जिससे राजस्थान के डॉक्टरों को प्रदेश में ही बेहतर कार्य अवसर मिलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मापदंडों को पूरा करने पर ही अस्पतालों में गुणवत्ता और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि बजट में परिवहन, रक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे प्रमुख विभागों के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया गया है, जो प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
