फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bodies of elderly couple found inside a box in Udaipur; murder suspected.

Rajasthan: उदयपुर में बक्से में बंद मिले बुजुर्ग पति-पत्नी के शव, प्लास्टिक में लपेटे थे; हत्या की आशंका

Fri, 14 Aug 2026 06:10 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 06:10 PM IST
सार

Rajasthan News: उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव घर के अंदर बक्से से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। दोनों दो दिन से लापता थे। शव प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे मिले।

विज्ञापन
Bodies of elderly couple found inside a box in Udaipur; murder suspected.
बंद बक्से में मिले बुजुर्ग पति-पत्नी के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में घर के अंदर एक बक्से से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पिछले दो दिनों से लापता थे। शव प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे हुए थे और बक्से के ऊपर बिस्तर रखा हुआ था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बक्से से आई बदबू तो खुला खौफनाक राज
थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि मृतकों की पहचान पुनावली निवासी लहरी लाल पालीवाल (65) और उनकी पत्नी राधा देवी (62) के रूप में हुई है। आशंका है कि मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों की हत्या कर शवों को प्लास्टिक की थैलियों में भरकर घर में रखे बक्से में बंद कर दिया। इसके बाद बक्से के ऊपर बिस्तर रख दिए गए, ताकि किसी को घटना का पता न चले।
विज्ञापन


दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी को हुआ शक
लहरी लाल दूध बेचने का काम करते थे। बुधवार सुबह जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी को शक हुआ। वह उनके घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर पति-पत्नी दोनों नहीं मिले। इसके बाद पड़ोसियों ने राजकोट, गुजरात में नौकरी कर रहे उनके बेटे मनोहर को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर ने रिश्तेदारों को फोन कर माता-पिता की तलाश करने को कहा। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद मनोहर सायरा पहुंचा और पुलिस में माता-पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंगलवार रात बेटे से हुई थी मां की बात
मृतक दंपती के बेटे मनोहर ने बताया कि मंगलवार रात उसकी अपनी मां राधा देवी से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के बाद दोनों सो गए थे। बुधवार सुबह पता चला कि माता-पिता घर पर नहीं हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

शुक्रवार सुबह बक्से से निकली तेज बदबू
शुक्रवार सुबह घर में बदबू आने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने दोबारा तलाशी ली। बक्से की तरफ से तेज बदबू आने पर उसे खोला गया। अंदर प्लास्टिक की थैलियों में दोनों के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पहले थाने का घेराव, अब गांव में दहशत
बुजुर्ग दंपती के लापता होने के बाद गुरुवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने सायरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और पुलिस से दोनों को जल्द तलाशने की मांग की थी। अब दोनों के शव मिलने के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।


यह भी पढ़ें: 48 करोड़ के टेंडर में रिश्वतखोरी का मामला, सीबीआई ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रंगे हाथों दबोचा

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश
पुलिस ने संदिग्ध लोगों और आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन शामिल है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed