{"_id":"633adbab20025571ca48e86a","slug":"brain-hemorrhage-to-rajkumar-sharma-eyewitness-of-kanhaiyalal-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य चश्मदीद राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज, गहलोत ने पूछी तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य चश्मदीद राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज, गहलोत ने पूछी तबियत
Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:25 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमबी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। ब्रेन स्ट्रॉक की वजह से उनके शरीर का कुछ हिस्सा काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद राजकुमार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज हो गया है। राजकुमार का उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। स्थिति खराब होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल लाखन पोसवाल और उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा से फोन पर बातकर पूरे मामले की जानकारी ली है। सीएम गहलोत के निर्देश के बाद SMS मेडिकल कॉलेज से न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम को ग्रीन कॉरिडोर तैयार करवाकर उदयपुर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
बता दें, कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में राजकुमार शर्मा मुख्य गवाह है। राजकुमार को बीते एक अक्टूबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनके परिवार के लोग एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। फिलहाल, राजकुमार शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की टीम में न्यूरो सर्जन मनीष अग्रवाल और रशिम कटारिया शामिल हैं, जो उदयपुर पहुंचने के बाद राजकुमार शर्मा की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट पेश करेंगी। टीम जल्द उदयपुर पहुंचे और रास्ते में कोई दिक्कत न हो इसलिए जयपुर से उदयपुर तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
विज्ञापन
सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा का कहना है, हमें सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके बाद सवाई मानसिंह अस्पताल के दो वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सकों को उदयपुर के लिए रवाना किया गया है। ताकि वे मरीज की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दे सकें। यदि मरीज को उदयपुर से जयपुर शिफ्ट किया जाना होगा तो इसकी भी तैयारी कर ली गई है।
घटना के बाद से सदमे में था राजकुमार
कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद से ही टेलर राजकुमार शर्मा सदमें में था। कन्हैयालाल पर हमले के वक्त वो खुद दुकान में मौजूद था। हमले में उसके भी हल्की खरोंच आई थी। लेकिन काम धंधा खत्म होने से वो परेशान था।
विधायकों ने करवाई थी मदद
मावली विधायक धर्मनारायण जोशी और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने राजकुमार शर्मा को 25-25 हजार रुपये की मदद करवाई थी। घर में एक महीने का राशन डलवाया था। राजकुमार शर्मा इस पूरे मामले में चश्मदीद है। इसके अलावा उसका साथ ईश्वर गौड़ भी जो हमले में घायल हो गया था।
गौरतलब है, इसी साल 28 जून को मुस्लिम कट्टरपंथी रियाज मोहम्मद अत्तारी और मोहम्मद गौस ने टेलर कन्हैयालाल की जघन्य हत्या कर दी थी। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर पर की गई टिप्पणी का समर्थन करने के विरोध में कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। मामले की जांच कर रही एनआईए ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो न्यायिक अभिरक्षा में है। राजकुमार शर्मा भी इस मामले में चश्मदीद गवाह है।