फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Claim made of forming a BJP board in Udaipur for the 7th time MP Rawat says public will give another chance

पंचायत-निकाय चुनाव: उदयपुर में 7वीं बार BJP का बोर्ड बनाने का दावा, सांसद रावत बोले- जनता फिर देगी मौका

Mon, 17 Aug 2026 09:05 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

Panchayat and Local Body Elections: उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी ने सभी वार्डों में सर्वे शुरू कर दिया है। सांसद मन्नालाल रावत ने सातवीं बार बीजेपी बोर्ड बनने का दावा किया।

विज्ञापन
Claim made of forming a BJP board in Udaipur for the 7th time MP Rawat says public will give another chance
सांसद मन्नालाल रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर निगम के 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच उदयपुर से बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि नगर निगम में लगातार 7वीं बार बीजेपी का बोर्ड बनेगा। सांसद रावत ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। पार्टी की ओर से सभी 80 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे के आधार पर मेरिट के अनुसार प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी
उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों की आरक्षण लॉटरी सोमवार को जिला परिषद सभागार में पूरी हुई। लॉटरी प्रक्रिया के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। नगर निगम के 80 वार्डों में 32 वार्ड सामान्य रखे गए हैं, जबकि 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण तय होने के साथ ही अलग-अलग वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राजनीतिक दल भी अब आरक्षित वार्डों के हिसाब से संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन


पढे़ं: निर्माणाधीन ईआरसीपी प्लांट में बड़ा हादसा, एक-एक कर गिरीं तीनों चिमनियां; एक मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने शुरू किया 80 वार्डों में सर्वे
बीजेपी की ओर से नगर निगम के सभी 80 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। पार्टी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों का आकलन करेगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर टिकट के लिए नामों पर फैसला किया जाएगा। वहीं, मेयर पद के ओपन होने के बाद उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर दावेदारों की संख्या और सियासी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अब बीजेपी और कांग्रेस की ओर से संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार है। 


कांग्रेस पर सांसद रावत का हमला
नगर निगम चुनाव को लेकर सांसद मन्नालाल रावत ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा विरोध की राजनीति करती है। रावत ने कहा कि उदयपुर की जनता बीजेपी बोर्ड के दौरान हुए विकास कार्यों को अच्छी तरह जानती है और इसी आधार पर बीजेपी को एक बार फिर जनता का समर्थन मिलेगा।

7वीं बार बीजेपी बोर्ड बनने का दावा
मन्नालाल रावत ने कहा कि उदयपुर नगर निगम में बीजेपी अब तक 6 बार बोर्ड बना चुकी है और इस बार पार्टी 7वीं बार भी बोर्ड बनाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। अब वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद उदयपुर की चुनावी तस्वीर तेजी से बदल रही है। टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने वार्डों में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में बीजेपी और कांग्रेस की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के साथ ही नगर निगम चुनाव का मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed