फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mayoral election at Udaipur Municipal Corporation on September 21, Deputy Mayor election on the 22nd

उदयपुर नगर निगम चुनाव: 21 सितंबर को महापौर का चुनाव, 22 को उपमहापौर के लिए मतदान; जानें नतीजे कब आएंगे

Wed, 19 Aug 2026 09:09 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 09:09 PM IST
सार

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उदयपुर में नगर निगम सहित छह निकायों में चुनाव होंगे। नगर निगम के पार्षदों के लिए 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा। महापौर का चुनाव 21 सितंबर और उपमहापौर का चुनाव 22 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
Mayoral election at Udaipur Municipal Corporation on September 21, Deputy Mayor election on the 22nd
उदयपुर में चुनावी बिगुल बजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उदयपुर जिले में नगर निगम सहित छह नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें उदयपुर नगर निगम के अलावा मावली, वल्लभनगर, भींडर, फतेहनगर-सनवाड़ और कानोड़ नगरपालिकाएं शामिल हैं। जिले के सभी छह निकायों में कुल 4,72,609 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें उदयपुर नगर निगम के 4,15,672 मतदाता हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 27 अगस्त को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 31 अगस्त होगी। नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर निर्धारित की गई है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। पार्षद पदों के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर 2026 को होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी।

विज्ञापन

नगर निगम के महापौर और अन्य निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिए अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 16 सितंबर तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 18 सितंबर को किया जाएगा। निकाय प्रमुखों के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज: सीजेपी के आशुतोष करेंगे स्कूलों का दौरा, शिक्षा मंत्री को दी चुनौती

उपमहापौर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर को साधारण सभा की बैठक होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन सुबह 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 11.30 बजे तक और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी। उदयपुर नगर निगम की राजनीति में अब तक भाजपा का दबदबा रहा है। नगर परिषद से नगर निगम तक हुए पिछले छह चुनावों में भाजपा के बोर्ड बने हैं।

नगर बोर्ड

महापौर/सभापति

वर्ष

प्रथम बोर्ड

किरण माहेश्वरी

1994

दूसरा बोर्ड

युधिष्ठिर कुमावत

1999

तीसरा बोर्ड

रवींद्र श्रीमाली

2004

चौथा बोर्ड

रजनी डांगी

2009

पांचवां बोर्ड

चंद्रसिंह कोठारी

2014

छठा बोर्ड

जीएस टांक

2019

इस बार भाजपा और कांग्रेस ने अभी पार्षद पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर दोनों प्रमुख दलों में गतिविधियां तेज होने की संभावना है। साथ ही संभावित महापौर दावेदारों और बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक समीकरणों पर भी नजरें रहेंगी। उदयपुर नगर निगम की मौजूदा मतदाता सूची के अनुसार वार्ड 78 में सबसे ज्यादा 8,466 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 77 में सबसे कम 2,468 मतदाता दर्ज हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या नाम हटाने से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मतदाता अपना नाम जुड़वाने या सूची में संशोधन के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

छह निकायों में कुल मतदाता:
उदयपुर नगर निगम में 4,15,672, मावली में 8,118, वल्लभनगर में 8,277, भींडर में 13,739, फतेहनगर-सनवाड़ में 17,473 और कानोड़ में 9,330 मतदाता हैं। छह निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 4,72,609 है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही उदयपुर में पार्षद प्रत्याशियों के टिकट, वार्ड आरक्षण, संभावित महापौर दावेदारों और बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सितंबर में होने वाले चुनाव से तय होगा कि उदयपुर नगर निगम की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed