सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: 7 Fatal Crash in Six Months at Ghasiyaar Slope; Speeding Trailer Runs Over Woman, Flees Scene

Udaipur News: छह महीने में 7 हादसे, घसियार ढलान पर महिला को रौंदकर फरार हुआ तेज रफ्तार ट्रेलर, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरप्रदेश के मेरठ से धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आई महिला को घसियार ढलान पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

Udaipur News: 7 Fatal Crash in Six Months at Ghasiyaar Slope; Speeding Trailer Runs Over Woman, Flees Scene
मेरठ निवासी महिला को रौंदकर फरार हुआ तेज रफ्तार ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर के गोगुंदा हाईवे स्थित घसियार ढलान एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों में इस क्षेत्र में यह सातवां हादसा है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के मेरठ निवासी 55 वर्षीय अनिता यादव अपनी बेटी निधि और पड़ोसियों के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए तीन दिन पहले उदयपुर आई थीं। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वे घसियार स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। मंदिर के सामने वाहन खड़ा कर सभी लोग सड़क पार कर रहे थे। अनिता सबसे पीछे चल रही थीं और उनसे करीब 15 फीट पीछे उनकी बेटी थी, तभी गोगुंदा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: करंट लगने से सूडानी छात्र की मौत, अस्पतालों में लेकर भटकते रहे साथी, अजमेर में होगा अंतिम संस्कार

टक्कर के बाद ट्रेलर महिला को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर गुजरात नंबर का था और उसमें कोयला भरा हुआ था। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घसियार ढलान पर भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार हादसों का कारण बन रही है, लेकिन अब तक ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed