{"_id":"6a6f21512dd370b595097e63","slug":"udaipur-receives-a-gift-of-development-projects-worth-rs421-crore-cm-says-not-a-single-paper-leak-occurred-under-our-government-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4567961-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: CM भजनलाल का दावा- हमारी सरकार की 400 परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं, उदयपुर को 421 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: CM भजनलाल का दावा- हमारी सरकार की 400 परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं, उदयपुर को 421 करोड़ की सौगात
Sun, 02 Aug 2026 05:27 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:27 PM IST
सार
उदयपुर दौरे के दूसरे दिन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में आयोजित 400 प्रतियोगी परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने उदयपुर को 421 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर दौरे के दूसरे दिन नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में आयोजित 400 प्रतियोगी परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। साथ ही अब तक 1 लाख 78 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि ढाई वर्षों में 3 लाख 80 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उदयपुर को 421 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए बताया कि शहर में करीब 2100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 400 केवी बिजली स्टेशन बनने से उदयपुर संभाग की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा प्रदेश में 9 ग्रीन एक्सप्रेस-वे विकसित किए जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र में पहले नए सदस्य नहीं जोड़े गए, जबकि वर्तमान सरकार ने पहली बार 10 लाख नए सहकारी सदस्य बनाए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर से CM भजनलाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पहले अपने शासन का हिसाब दें
मंत्री बाबूलाल खराड़ी की जुबान फिसली
समारोह के दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एक आंकड़ा बताते समय गलती कर बैठे। जब उपस्थित लोगों ने उन्हें सही आंकड़ा बताया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- "मैं कम पढ़ा-लिखा हूं... कई बार ऐसी गलती हो जाती है।" उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान देखने को मिली।
नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजित 'नारी शक्ति रैली' को आरसीए परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सूरजपोल, बापू बाजार और देहली गेट होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला पुलिसकर्मी, टूरिस्ट पुलिस, अश्वारोही पुलिस बल, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी झांकियां, महिला खिलाड़ी, गाइड, एनएसएस स्वयंसेविकाएं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।