फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Voting to elect sarpanchs in 283 gram panchayats has begun in Udaipur; votes will be cast until 6 PM.

राजस्थान: उदयपुर की 283 ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान, रात 9 बजे बाद आएंगे नतीजे

Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 10 पंचायत समितियों की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। वार्ड पंच के 2459 पदों पर वोटिंग हुई । 

विज्ञापन
Voting to elect sarpanchs in 283 gram panchayats has begun in Udaipur; votes will be cast until 6 PM.
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले की 10 पंचायत समितियों की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड पंच के 2459 पदों के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और रात 9 बजे बाद चुनाव परिणाम आने लगेंगे।

विज्ञापन

पहले चरण में गांवों की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। अनारक्षित सीटों पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है।

विज्ञापन


284 ग्राम पंचायतों में 1480 प्रत्याशी मैदान में थे
जिले की 10 पंचायत समितियों की कुल 284 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1480 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 600 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया था। वहीं, ओगणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चोखला बारा में सरपंच निर्विरोध चुने जाने के बाद शेष 283 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत चोखला बारा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विरम चंद डूंगरी को सरपंच चुना है। इसके साथ ही सात वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत; एक का शव कार के बाहर मिला


फलासिया में सबसे ज्यादा सरपंच पद
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, पहले चरण में फलासिया पंचायत समिति में सबसे अधिक 35 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है। वहीं, वार्ड पंच के सबसे अधिक 308 पद भींडर पंचायत समिति में हैं।

पंचायत समितिवार सरपंच और वार्ड पंच के पद

  • झाड़ोल: 34 सरपंच, 264 वार्ड पंच

  • फलासिया: 35 सरपंच, 277 वार्ड पंच

  • ओगणा: 24 सरपंच, 176 वार्ड पंच

  • गिर्वा: 27 सरपंच, 229 वार्ड पंच

  • नाई: 20 सरपंच, 166 वार्ड पंच

  • मावली: 29 सरपंच, 285 वार्ड पंच

  • घासा: 26 सरपंच, 260 वार्ड पंच

  • वल्लभनगर: 28 सरपंच, 270 वार्ड पंच

  • भींडर: 32 सरपंच, 308 वार्ड पंच

  • कुराबड़: 29 सरपंच, 227 वार्ड पंच

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों और ग्रामीणों की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी रहेंगी। रात 9 बजे बाद नतीजे आने शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed