फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Guests will remain barefoot in the Ram Janmabhoomi complex

Ayodhya : राम जन्मभूमि परिसर में नंगे पांव रहेंगे मेहमान, ट्रस्ट की ओर से 7500 लोगों के बैठने की व्यवस्था

Sun, 14 Jan 2024 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:00 AM IST
सार

परिसर में 7500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। परकोटे के पूर्व दिशा में धार्मिक संगीत बजेगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Guests will remain barefoot in the Ram Janmabhoomi complex
उत्सव की तैयारी...

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को राम जन्मभूमि परिसर में नंगे पांव प्रवेश करना होगा। परिसर में 7500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। परकोटे के पूर्व दिशा में धार्मिक संगीत बजेगा। जो मेहमान महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे और जो अपने वाहनों से आएंगे, उन सभी को हाईवे के रास्ते से हनुमान गुफा के पास लाया जाएगा। वहां गाड़ियों की पार्किंग होंगी। फिर मेहमानों को ई-व्हीकल के जरिये राम जन्मभूमि पथ पहुंचाया जाएगा। यहां संघ के कार्यकर्ता मेहमानों की अगवानी कर परिसर में प्रवेश कराएंगे। ये सारे इंतजाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से किए जाएंगे।

विज्ञापन


समारोह के लिए राम जन्मभूमि परिसर में अतिथियों का आगमन सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। सुबह 11 बजे तक सभी अतिथियों को परिसर में प्रवेश करना होगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि जो भी विशिष्ट मेहमान अयोध्या आएंगे, उन्हें रिसीव करने के साथ ही एक कोड दिया जाएगा। इस कोड के आधार पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वाराणसी के पुजारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। उनके साथ चार ट्रस्टी और चार पुजारी भी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में बने पांच मंडपों में अलग-अलग सामाजिक समुदाय के 15 दंपती भी उपस्थित रहेंगे। सिंहद्वार के सामने स्थित मंडप से पीएम मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर दुनिया को संदेश देंगे।
विज्ञापन


पदवेश सहेजने के लिए बन रहे 100 ब्लॉक
मेहमानों के पदवेश यानी जूता-चप्पल सहेजने के लिए परिसर में 100 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। हर ब्लॉक में 100 झोले रहेंगे। झोले में ही पदवेश रखे जाएंगे। हर एक मेहमान को टोकन व क्रमांक नंबर दिया जाएगा। लौटने पर टोकन नंबर दिखाने पर उनका पदवेश उन्हें मिल जाएगा। यह व्यवस्था संभालने के लिए संघ के 15 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद दी जाएगी पानी की बोतल
रामजन्मभूमि परिसर में अतिथियों के लिए लंच पैकेट की भी व्यवस्था रहेगी। ट्रस्ट की ओर से दस हजार लंच पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। समारोह की समाप्ति के बाद जब अतिथि लौटने लगेंगे तो उन्हें लंच पैकेट दिया जाएगा। परिसर में मेहमानों के लिए चाय, पानी व स्नैक्स की व्यवस्था भी की जा रही है। लंच पैकेट का मेन्यू ट्रस्ट की ओर से तैयार कराया जा रहा है। पानी की जो बोतल दी जाएगी, उसकी जांच पहले से ही कर ली जाएगी। भोजन व नाश्ते की जांच खाद्य विभाग करेगा।

पीएम मोदी को दी जाएगी राम मंदिर की तस्वीर
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी। मेहमानों को मंदिर की बुनियाद की खोदाई से निकली मिट्टी (रामरज) भेंट की जाएगी।


जटायु की मूर्ति का अनावरण करेंगे पीएम
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि पीएम मोदी अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि परिसर में स्थित कुबेर नवरत्न टीला पर भी जाएंगे, जहां वो पक्षी राज जटायु की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। यह मूर्ति कांस्य की है और दिल्ली से बनकर आई है। पीएम मोदी राम काज के लिए प्राणों की आहुति देने वाले हुतात्माओं की स्मृति के रूप में जटायु राज को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इस मूर्ति को कुबेर नवरत्न टीला के शिखर की बजाय थोड़ा पहले दर्शन मार्ग पर स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed