फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Samajwadi Party Former President Mulayam Singh Yadav 2nd Wife Sadhna Gupta Life Story in Hindi

Sadhna Gupta: समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता थीं साधना गुप्ता, इस वजह से छोड़ दी थी राजनीति

Sat, 09 Jul 2022 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Former President Mulayam Singh Yadav 2nd Wife Sadhna Gupta Life Story in Hindi
बहू अपर्णा यादव के साथ मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

Sadhna Gupta Life Story: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। हालांकि अस्पताल ने साधना गुप्ता के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। साधना गुप्ता को पिछले सप्ताह शुगर समेत कई अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी के बाद मुलायम सिंह यादव और परिवार के अन्य लोग गुड़गांव पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के निधन के कुछ समय बाद ही उन्होंने साधना गुप्ता से शादी कर ली थी। साधना गुप्ता की भी मुलायम से दूसरी शादी थी। पहली शादी से साधना गुप्ता का एक बेटा भी है, जिनका नाम प्रतीक यादव है। साधना गुप्ता को लोग मुलायम सिंह यादव की पत्नी के तौर पर जानते हैं। दोनों के प्रेम और शादी के किस्से चर्चा में रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि साधना सिंह मुलायम से शादी से पहले समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता थीं। मुलायम यादव से शादी होने से पहले और बाद साधना गुप्ता का जीवन कैसा रहा? जानें साधना गुप्ता के जीवन से जुड़ी बातें। 

विज्ञापन


साधना गुप्ता का जीवन परिचय

साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के औरेया जिले की रहने वाली थीं। औरेया के विधूना में जन्मी साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में फर्रुखाबाद के रहने वाले चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के एक साल बाद 1987 में साधना ने एक बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम प्रतीक है। प्रतीक यादव का जन्म फतेहगढ़ के एक जिला अस्पताल में हुआ था। बाद में साधना गुप्ता और उनके पति चंद्रप्रकाश के बीच अनबन शुरू हो गई और साधना ने अपने पति का घर छोड़ दिया। हालांकि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक 1990 में हुआ।
विज्ञापन


साधना और मुलायम की मुलाकात

मुलायम सिंह यादव साधना यादव से लगभग 20 साल बड़े थे। 1980 के दशक में पहली बार साधना की मुलायम यादव से मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन दिनों अस्पताल में मुलायम की मां मूर्ति देवी की देखभाल साधना ही किया करती थीं। मुलायम पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव मुलायम सिंह और मालती देवी के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की महिला कार्यकर्ता थीं साधना

मुलायम से शादी से पहले साधना गुप्ता राजनीति में सक्रिय थीं। वह समाजवादी पार्टी में महिला कार्यकर्ता थीं। लेकिन साल 2003 में जब मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का निधन हुआ तो उसके कुछ दिनों बाद ही साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली। शादी के बाद साधना गुप्ता ने राजनीति पूरी तरह से छोड़ दी।


साधना गुप्ता ने शादी के बाद छोड़ी राजनीति

हालांकि साधना उन दिनों एक चर्चा में आईं, जब समाजवादी पार्टी में अंदरुनी कलाह चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक साधना गुप्ता चाहती थीं कि मुलायम सिंह के उत्तराधिकारी और पार्टी की बागदौड़ उनके बेटे प्रतीक को मिले, न कि अखिलेश को। अखिलेश यादव साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव के विवाह को लेकर कभी खुश नहीं थे। जब मुलायम सिंह साधना से शादी करके उन्हें घर लाए थे तब अखिलेश ने पिता का विरोध भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed