{"_id":"5dbc36088ebc3e014950b762","slug":"anurag-thakur-statement-on-recession-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग बोले- भारत पर भी मंदी का असर, अगले साल 7 फीसदी होगी विकास दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग बोले- भारत पर भी मंदी का असर, अगले साल 7 फीसदी होगी विकास दर
Sat, 02 Nov 2019 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले वर्ष भारत की विकास दर 7 प्रतिशत होगी। गगरेट के अंबोटा में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है। इसका प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ रहा है। भारत भी मंदी से अछूता नहीं है। केंद्र सरकार ने अगले 4 वर्ष में भारत को 3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करना केंद्र सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है। एक नवंबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा भी की।
विज्ञापन
उन्होंने विधायक राजेश ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों के साथ कलोह से गगरेट तक पदयात्रा की और स्वच्छता अभियान भी चलाया। स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हुए। स्वच्छ भारत अभियान में अनुराग ठाकुर ने युवाओं का भी सहयोग मांगा और कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता अभियान के लिए देने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान छेड़ा है। यह अभियान तभी सफल हो पाएगा, जब इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन