सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Food will be served in silver utensils to President Draupadi Murmu

President Shimla Visit: चांदी के बर्तन में खाना खाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, चार दिन शिमला दौरे पर रहेंगी

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्यटन निगम की ओर से उन्हें खाना परोसा जाना है। ऐसे में किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है।

Food will be served in silver utensils to President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर करेंगी। राष्ट्रपति के खाने का क्या-क्या मेन्यू रहेगा, पर्यटन निगम ने इस बारे में राष्ट्रपति कार्यालय से पूछा है। पर्यटन निगम की ओर से उन्हें खाना परोसा जाना है। ऐसे में किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में लंच और छराबड़ा स्थित रिट्रीट राष्ट्रपति आवास में उनका डिनर होगा।

Trending Videos


उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मुख्य सचिव ने उनके दौरे को लेकर सचिवालय सामान्य प्रशासन व अन्य अधिकारियों से बैठक भी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। 19 अप्रैल को वह दोपहर बाद 3:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। 4:20 बजे वह विश्वविद्यालय से लौटेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed