सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh new cm sukhvinder singh suku oath ceremony at ridge maidan shimla

Himachal CM Oath: शिमला के रिज मैदान पर हजारों लोगों की मौजूदगी में सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Dec 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन पर माथापच्ची शुरू हो गई है। इसका एक-दो दिन में एलान हो जाएगा। इसके बाद मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

himachal pradesh new cm sukhvinder singh suku oath ceremony at ridge maidan shimla
मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे। 

Trending Videos


बिना किसी हंगामे के संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन पर माथापच्ची शुरू हो गई है। दोपहर 1:49 बजे सुक्खू और 1:52 बजे अग्निहोत्री ने शपथ ली। पिछले दो दिन प्रतिभा समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए जोरदार नारेबाजी और हंगामा किया, लेकिन आलाकमान के फैसले के आगे किसी की नहीं चल पाई। अब चुने गए विधायकों में से कौन 10 मंत्री बनेंगे, इसका एक-दो दिन में एलान हो जाएगा। इसके बाद मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर शिमला पहुंचे, जबकि चुनाव प्रचार के दौरान वह एक बार भी हिमाचल नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal pradesh new cm sukhvinder singh suku oath ceremony at ridge maidan shimla
उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को शपथ समारोह से पहले मंच पर राहुल और प्रियंका के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश भर से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। विधायकों के समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। मंच पर मौजूद अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, सचिन पायलट आदि शामिल रहे।  

मंच पर राहुल ने प्रतिभा को लगाया गले 
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सुक्खू और अग्निहोत्री मंच पर लाए। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को देखकर राहुल ने उन्हें मंच पर गले लगाया। शपथ समारोह खत्म होने के बाद राहुल ने विधायक विक्रमादित्य के कान में कुछ कहा। इसके बाद दोनों ने हाथ खड़े कर लोगों का अभिनंदन किया। 

हिमाचल के विकास के लिए देंगे पूरा सहयोग : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए पूरा सहयोग दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed