फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: Shillai man has murdered in Paonta Sahib; police are scanning CCTV footage.

Himachal: पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 18 Aug 2026 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमाैर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 10:39 AM IST
सार

 सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है।  मामला देर रात का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
himachal: Shillai man has murdered in Paonta Sahib; police are scanning CCTV footage.
वारदात वाली जगह पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब में शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है। वारदात नगर परिषद पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर नव निर्मित पार्किंग स्थल पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर व थाना प्रभारी कुलवंत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम निवासी गांव आवत कोटी उतरू, शिलाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक शिलाई में सब्जी की दुकान चलाता था और हर तीसरे दिन सब्जी लेने के लिए पिकअप से पांवटा आवाजाही करता था।  एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब में हत्याकांड के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन
पांवटा साहिब में हत्याकांड मामले के बाद लोगों ने बस स्टैंड मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दाैरान पुलिस व लोगों के बीच बहसबाजी भी हुई। परिजन व लोग हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब तक हत्या के आरोपी नहीं पकड़े जाते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed