फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hprca 780 posts of Assistant Staff Nurse to be filled; hppsc recruitment process also begins for 22 posts, HAS

हिमाचल: अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पद भरे जाएंगे, चार एचएएस सहित 22 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू

Tue, 25 Aug 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:39 PM IST
सार

अब हिमाचल राज्य चयन आयोग सहायक स्टाफ नर्स के कुल 780 पदों पर भर्ती करेगा। वहीं राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
hprca 780 posts of Assistant Staff Nurse to be filled; hppsc recruitment process also begins for 22 posts, HAS
हिमाचल राज्य चयन आयोग, लोक सेवा आयोग भर्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जा रहे सहायक स्टाफ नर्स के पदों की संख्या में 468 पदों की बढ़ोतरी की गई है। अब आयोग सहायक स्टाफ नर्स के कुल 780 पदों पर भर्ती करेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 23 जुलाई को जारी विज्ञापन संख्या 12/2026 में पोस्ट कोड-26044 के तहत सहायक स्टाफ नर्स के 312 पद विज्ञापित किए गए थे। अब मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशालय से 468 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन

चार एचएएस सहित 22 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
वहीं राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न विभागों में 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 अगस्त से 22 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा समेत ग्रामीण विकास, वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा राजस्व विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 भर्ती में एचपी प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए के चार पद, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) के 10 पद, जिला कोषाधिकारी का एक पद, जिला नियंत्रक का एक पद और तहसीलदार के छह पद शामिल हैं। प्रशासनिक सेवा ग्रुप-ए के चार पदों में एक अनारक्षित, एक एसटी, एक एचपी श्रवण बाधित वर्ग तथा एक पूर्व सैनिक एससी वर्ग का बैकलॉग पद शामिल है। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पदों में पांच अनारक्षित, एक पूर्व सैनिक, एक एसटी, दो ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस वर्ग के पद हैं। जिला कोषाधिकारी का एक पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित है, जबकि जिला नियंत्रक का एक पद दृष्टिबाधित अनारक्षित वर्ग के लिए है।

विज्ञापन

तहसीलदार के छह पदों में तीन अनारक्षित, एक एससी और दो एसटी वर्ग के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए निर्धारित वेतनमान भी आकर्षक है। एचएएस के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-18 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये का वेतनमान मिलेगा। बीडीओ पद के लिए वेतनमान 53,600 से 1,70,100 रुपये है। जिला कोषाधिकारी और जिला नियंत्रक के पदों के लिए 48,700 से 1,54,300 रुपये, जबकि तहसीलदार पद के लिए 46,000 से 1,46,500 रुपये का वेतनमान निर्धारित किया गया है। लोकसेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed