सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Convocation: Meritorious students cheered after getting medal from the hands of President Draupadi

HPU Shimla Convocation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 

HPU Shimla Convocation: Meritorious students cheered after getting medal from the hands of President Draupadi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मेडल पाकर चहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित होकर मेधावियों के चेहरे चमक उठे। हालांकि, समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दस विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल लेने का मौका मिला। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में 2018-19 बैच की छात्रा प्रिया को एमकॉम और जिंदल जुबली गोल्ड मेडल, अक्षय शर्मा को बीडीएस और माता शांति देवी अवार्ड और हंस रत्न लखनाल अवार्ड, भतर सिंह को बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल, दिव्या को एमए संस्कृत में गोडल मेडल, एकता आर्य को एमफिल बायो टेक के लिए गोल्ड मेडल, रऊपाली भान को एमबीबीएस, क्रांति मोहन शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल, शिवम गर्ग को चार गोल्ड मेडल मिले हैं। उन्हें एमबीबीएस, मेडिसन एंड प्रैक्टिकल में गोल्ड मेडल के साथ देवी चंद मेमोरियल गोल्ड मेडल और जगदंबा देवी सूद मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। स्वाति गौतम को बीएड में गोल्ड मेडल मिला, जबकि मेघना को बीएएमएस और श्रुतकृति को बीएएमएस में राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल से गोल्ड मेडल के रूप में सम्मान पाने का मौका मिला ।

Trending Videos


याद रहेगा यह पल : शिवम गर्ग
दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस , मेडिसन सहित कुल चार गोल्ड पाने वाले डाॅ. शिवम गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए जीवन भर याद रहने वाला पल रहा। राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह अवसर मिलेगा। वे मूलत: पटियाला के रहने वाले हैं और टांडा मेडिकल कॉलेज से अपनी डॉक्टर की पढ़ाई पूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी का सबसे खुशी वाला पल : एकता
 जिला शिमला के रामपुर के फूंजा की एकता आर्य ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से एमफिल बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होंने अपनी माता सीता और पिता पूर्ण सिंह कड्डा और भाई अंकुश की मौजूदगी में यह सम्मान पाया । उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का अब तक यह सबसे खुशी का पल था कि राष्ट्रपति उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मान दिया।

महिला आरक्षी दिव्या ने पाया राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल
एमए संस्कृत में ठियोग की टियाली पंचायत के करियाली गांव की दिव्या ने राष्ट्रपति के हाथों से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दिव्या वर्तमान में थाना सदर शिमला में महिला आरक्षी के पद पर सेवारत हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी हस्ती के हाथों सम्मानित होने पर गर्व है। मेरी माता सुनीता शर्मा ने भी इस यादगार पल को देखा।

बीएड में स्वाति गौतम को मिला गोल्ड मेडल
 स्वाति ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों से स्वर्ण पदक पाकर अपने को सौभाग्यशाली मानती हूं। तीन दिन पहले शिमला में होटल में ठहर कर इस क्षण का इंतजार कर रही थी। स्वाति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में माता सुरेंद्र कुमारी और पिता प्रेम लाल गौतम भी उनके साथ सभागार में मौजूद थे। पिता ने कहा कि बेटी की मेहनत से यह सुखद पल देखने को मिला।

सम्मान पाकर मिली लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा
राजधानी शिमला के टुटू की रहने वाली सोनिया जसवाल को विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि देकर अलंकृत किया गया। सोनिया ने कहा कि उनकी वर्षों की मेहनत के बाद राज्यपाल के हाथों से यह सम्मान पर कर अच्छा लगा। इससे जीवन में और मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए प्रेरणा मिली है।
 

दीक्षांत समारोह में यह हुए सम्मानित

HPU Shimla Convocation: Meritorious students cheered after getting medal from the hands of President Draupadi
दीक्षांत समारोह में नवाजे मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुल 210 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए विद्यार्थियों में 111 गोल्ड मेडल और 99 पीएचडी डिग्री प्रदान की गई। पीएचडी डिग्री पाने वालों में 59 छात्राएं और और 40 छात्र थे। वहीं गोल्ड मेडल पाने वाले 11 विद्यार्थियों में 34 छात्रा और 77 छात्राएं शामिल रहीं। आयशा कपूर एमसीए को छात्राओं में बेस्ट होने पर आनंद कुमार भटनागर मेमोरिल गोल्ड मेडल मिला, एम कॉम की छात्रा प्रिया को जिंदल जुब्ब्ली गोडल मेडल, एमएड की नेहा डोगरा को जिंदल जुब्बली गोल्ड मेडल, एमएससी बायो साइंस बॉटनी की शिल्पा कुमार को डा. बलजीत सिंह भाटिया मेमोरियल गोल्ड मेडल, एमएससी बायो टेक की महक धवन को शकुंतला अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल, एलएलबी की दीक्षां राणा को राधा कृष्ण पुंशी मेमोरियल गोल्ड मेडल, बी कॉम की चेतना शर्मा को इंस्टीट्टयूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट आफ इंडिया गोल्ड मेडल, एमबबीएस फाइनल में रऊपाली भान को डा. क्रांति मोहन शर्मा मेमोरियल पुरस्कार, एमबीबीएस मेडिसन में शिवम गर्ग को देवी चंद मेमोरियल गोल्ड मेडल, एमबीबीएसएस पीडियेट्रिक्स में शिवम गर्ग,नवनीत, शामली शर्मा, मोहिता वर्मा को पिडियेट्रिक्स में जगदंबा देवी सूद मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बीडीएस फाइनल में अक्षय शर्म को राज माता शांति देवी अवार्ड, बीडीएस एग्रीगेट में अक्षय शर्मा को हंस रत्न लखनपाल अवार्ड जबकि मनीश कुमार को योगा स्टडीज में बिमला शर्मा मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

एमफिल, एमएससी में दिए जाएंगे 12-12 कुल 101 को मिलेंगे गोल्ड मेडल
शिमला। एचपीयू के दीक्षांत समारोह में कुल 111 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इनमें एमफिल हिंदी में वंदना भाटिया, सोशोलॉजी में कुशाल सिंह, अर्थशास्त्र में कोमल शर्मा, म्यूजिक वोकल में चित्रा भंडारी, फिजिक्स में शशि चौहान, केमिस्ट्री में उपासना सिंह, जूलॉजी में ईशिता मेहता, एम फिल बॉटनी में अशवनी कुमारी, बायो टेक में एकता आर्य, एमफिल बायोटेक में आरती, एम फिल भुगोल में नैना सांबर, मैथेमेटिक्स में दुमिता, एमएससी केमिस्ट्री में दीपकका, भूगोल में तनिका ठाकुर, जियोलॉजी में नव नीत राणा, माइक्रोबायोलॉजी में तरन्नुम, जूलॉजी में कल्पन लखनपाल, पर्यावरण विज्ञान में अमित छांजटा, बायो टेक में महक धवन, बॉटनी में शिल्पा कुमारी, मैथ में हितेश शर्मा, एमएससी नर्सिंग में शिवानी सकलानी, एम टेक में वानिका और मंजू शर्मा, एमसीए में अयाशा कपूर को मेडल मिला। एमए कोर्स में गोल्ड मेडल पाने वालों में इंग्लिश में शिल्पा, अर्थशास्त्र में रीना देवी, शिक्षा में उपासना ठाकुर, राजनीति विज्ञान में कनिका कुमारी, संस्कृत में दिव्या, हिंदी में रेखा देव, एमए समाज शास्त्र में अभिलाषा, लोक प्रशासन में लितेश कुमार, म्यूजिक वादन में शिल्ला और सुमन देवी, साइकोलॉजी में वासवी पांटा, योगा में संतोष कुमारी, एमए ड्राइंग एंड पेटिंग में अवनी शर्मा,एमएफए पहाड़ी मिनियेचर में मेंजिन अंग्मो, एमए ट्रांसलेशन में नितेश कुमार, एमबीई में भाविका जोशी, एमएमसी में महिमा कंवर, एमबीए में पारऊल धीमान, एमबीए आरडी में विनय कुमार, एमटीटीएम में हेमंत, एम कॉम में प्रिया, एमएड में नेहा डोगरा एमपीएड में शीला देवी को गोल्ड मेडल मिला।

यूजी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में इनको मिलेगा मेडल
स्नातक डिग्री कोर्स में गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची में बीए में निहारिका, बी एससी में दीपक भाटिया, बी कॉम में चेतना शर्मा, बीबीबए में रोमिल चौळान, बीसीए में भुवन ठाकुर, एलएलबी में दीक्षा राणा, बीए एलएलबी में नियति नागपाल, बी टेक आईटी में मृदुल शर्मा, बीटे सीएसई में भारत सिंह, बीएचएम में रितिका, बीएड में स्वाति गौतम, बीपीएड में पवना, एमबीबीएस में रऊपाली भान, एमबीबीएस मेडिसन में शिवम गर्ग, एमबीबीएस पीडियेट्रिक्स में नवनीता, शामलजी शर्मा, सुगंधी शर्मा, मोहिता वर्मा, बीएडीएस में अक्षय शर्मा, बीएएमएस में मेघना, बीएचएमएस में श्रुतकिर्ति, बीएससी नर्सिंग में साक्षी शर्मा, बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग में सुषमा कुमारी, बीएससी एमएलटी में पुनिता ठाकुर, एमटी एनेस्थिसिया में शिवानी, रेडियो डायगोनिस में आरजू, ओटी शास्त्री में अंबिका शर्मा, प्रभाकर में हेमावती, प्राक शास्त्री में दिप्ती कपूर, दर्शनाचार्य में मोनिका ठाकुर, वेदाचार्य में रोशन लाल, ज्योतिशाचार्य में चंचल कुमार, व्याकणाचार्य में पूजा कुमारी को गोल्ड मेडल मिला। डिप्लोमा कोर्स में पीजी डिप्लोमा ट्राइबल स्अडीज में नवनीत कौशल, दीन दयाल उपाध्याय में मीनु कुमारी, पीजी डीपीएम एंड लॉ में संजय ठाकुर, आपदा प्रबंधन में अक्रम जमवाल, डब्लू डीएस में दिव्या, पीजीडीसीए में मुनीश कुमार, एडवांस डिप्लोमा भोटी में कामेश चंद्र, फ्रेंच लैग्वेज में दीशा मेहता, जर्मन में क्ल्याणी आचार्य, योगा में मनीश कुमार, भोटी डिप्लोमा में सोमन दोरजे, ताशी यांगजोम, फ्रेंच लैग्वेज में ज्योति गुप्ता, सर्टिफिकेट इन भोटी में सामन वांगमो को गोल्ड मेडल दिया गया। जर्मन में निशा और फ्रेंच में अमन को सम्मानित किया।

राष्ट्रपति के काफिले के लिए 15 मिनट रोके रखी एंबुलेंस

HPU Shimla Convocation: Meritorious students cheered after getting medal from the hands of President Draupadi
15 मिनट रोके रखी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

 राष्ट्रपति के काफिले की मूवमेंट के चलते बुधवार को पुलिस ने शिमला के स्कैंडल प्वाइंट पर एंबुलेंस को 15 मिनट तक रोके रखा। एंबुलेंस में मानसिक रोगी को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इतना ही नहीं जिस समय राष्ट्रपति का काफिला गुजरा स्थानीय लोगों और सैलानियों को पुलिस ने काफिले की ओर पीठ करके खड़ा करवा दिया। डीसी शिमला ने राष्ट्रपति का काफिला चलने पर अन्य वाहनों की आवाजाही रोकने के आदेश दिए थे लेकिन साथ ही स्पष्ट किया था कि यह आदेश आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होंगे।

बावजूद इसके उपायुक्त के आदेशों को दरकिनार कर पुलिस ने उस एंबुलेंस को रोके रखा जो मरीज को लेकर अस्पताल जा रही थी। स्कैंडल प्वाइंट पर खड़ी एंबुलेंस को देख कर स्थानीय लोगों में प्रशासन को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोग बोले, राष्ट्रपति को छराबड़ा से अनाडेल हेलीकाप्टर में ले जाया जाना चाहिए था। सड़क से होकर ले जाने से आम लोगों को परेशानी में डाला गया।

पुलिस का दावा, मरीज नहीं था गंभीर
राष्ट्रपति के शिमला से छराबड़ा स्थित रिट्रीट भवन लौटते ही शिमला पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दावा किया कि एंबुलेंस में मरीज को उपचार के बाद वापस ले जाया जा रहा था। आपातकालीन स्थिति न होने की पुष्टि के बाद ही एंबुलेंस रोकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed