फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In the economic downturn, apple kept Himachal pride, Amar Ujala echoed in the house

आर्थिक मंदी में सेब ने रखी हिमाचल की लाज, सदन में गूंजा अमर उजाला

Sat, 14 Mar 2020 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
In the economic downturn, apple kept Himachal pride, Amar Ujala echoed in the house
भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा - फोटो : अमर उजाला

 विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सदन में अमर उजाला गूंजा। भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि आर्थिक मंदी में सेब ने हिमाचल की लाज रख ली। कहा कि प्रदेश में सेब सीजन में करीब 5 हजार करोड़ का कारोबार हुआ है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब का अहम योगदान है। सेब को बचाने के लिए स्टील के ढांचे के साथ एंटीहेल नेट पर ही उपदान दिया जाए, क्योंकि बांस के सड़ने का डर रहता है।

विज्ञापन


बरागटा ने कहा कि बागवानी का और अधिक विस्तार किया जाए। इटली से वायरस वाले सेब पौधे खरीदे गए,जबकि अमेरिका और फ्रांस से ही सेब पौधे आयात किए जाने चाहिए। इस पर बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अमेरिका से वायरस मुक्त सेब के हजारों पौधे आयात किए हैं। सीए स्टोर की 200 मीट्रिक टन फलों के भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 5700 मीट्रिक टन किया जा रहा है। गुम्मा, जड़ोल और टिक्कर में सीए स्टोरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में विधायन यूनिट स्थापित करने की जरूरत है। चेरी के साथ अन्य फलों को भी कोल्ड स्टोर में भंडारण की व्यवस्था करना जरूरी है। सरकार बागवानों से किए वादों के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 फीसदी किया है। हिमाचल के सेब पर आज भी खतरा मंडरा रहा है। बागवानी विकास के 1134 करोड़ के प्रोजेक्ट से प्रदेश के बागवानों का सही मायने में विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed