{"_id":"63923a947db93766f4590970","slug":"mohan-lal-get-big-victory-in-rohru-seat-shimla-news-sml4302595144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: शिमला जिले में मोहनलाल ब्राक्टा सबसे ज्यादा मतों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: शिमला जिले में मोहनलाल ब्राक्टा सबसे ज्यादा मतों से जीते
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
इस बार कांग्रेस के मोहनलाल ब्राक्टा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। रोहड़ू सीट से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने रिकॉर्ड 19,339 मतों से जीत हासिल की है। जिले में यह सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विस्तार
शिमला की आठ विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस के मोहनलाल ब्राक्टा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। रोहड़ू सीट से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने रिकॉर्ड 19,339 मतों से जीत हासिल की है। जिले में यह सबसे बड़ी जीत है। बीते चुनाव में ब्राक्टा ने 9408 मतों से जीत हासिल की थी। जिले में रामपुर सीट ऐसी है जहां इस बार जीत और हार का अंतर सबसे कम रहा।
Trending Videos
यहां कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल ने 567 मतों से जीत हासिल की है। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने लगातार दूसरी जीत के अलावा मतों के हिसाब से भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बीते चुनाव में 4880 मतों से जीत हासिल करने वाले विक्रमादित्य सिंह इस बार 13,860 मतों से विजयी रहे। ग्रामीण में उनका वोट बैंक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसुम्पटी सीट पर सुरेश भारद्वाज के रूप में सशक्त दावेदार उतारने के बावजूद भाजपा कांग्रेस के गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई। अनिरुद्ध सिंह ने साल 2017 में हुए चुनाव में 9397 मतों से जीत हासिल की थी। इस बार उन्होंने 8655 मतों से जीत हासिल की है।