{"_id":"643a9e9b89aca3c8a0017c85","slug":"security-beefed-up-for-president-s-visit-to-shimla-additional-police-force-deployed-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Shimla Visit: राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Shimla Visit: राष्ट्रपति के शिमला दौरे को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Sat, 15 Apr 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:26 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर शिमला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। छह बटालियनों से पुलिस कर्मचारी शिमला बुलाए गए हैं। सीआईडी अलग से उनकी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी शिमला पहुंच गई है। प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर शिमला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। छह बटालियनों से पुलिस कर्मचारी शिमला बुलाए गए हैं। सीआईडी अलग से उनकी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। स्थानीय पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। करीब 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति 18 अप्रैल को शिमला पहुंच रही हैं। 21 अप्रैल तक राष्ट्रपति निवास द रिट्रिट में रहेंगी। इसी दिन दोपहर को दिल्ली रवाना होंगी। पुलिस मुख्यालय ने हिमाचल के बॉर्डर एरिया को सील करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चेकिंग के बाद ही वाहनों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। हिमाचल के बॉर्डर एरिया परमाणू, पांवटा, ऊना, कांगड़ा, चंबा के अलावा चीन सीमा से सटे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए बटालियन के जवानों के अलावा थानों के स्टाफ को सुरक्षा का जिम्मा दिया है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। सैकड़ों जवान विश्वविद्यालय समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे की निगरानी में लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की चेकिंग जारी है।
विज्ञापन