सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda The bride showed courage when the wedding procession insisted on car and sent the procession back

Banda: कार की मांग पर अड़ी बारात, दुल्हन ने दिखाई हिम्मत; लौटा दी बारात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 12 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बांदा के अतर्रा कस्बे में दहेज में कार मांगने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। जब वर पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग रखी तो माहौल गरमा गया। बारात पहुंची तो दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया।

Banda The bride showed courage when the wedding procession insisted on car and sent the procession back
फोटो : सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा थानाक्षेत्र के तेरा गांव के अंश तेलिन पुरवा निवासी मोहनलाल साहू ने बताया कि पुत्री का विवाह कस्बा के बजरंग नगर निवासी हर्षित कुमार के साथ तय हुआ था। बुधवार को मोहल्ला राज नगर के मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम संपन्न होना था। सभी रस्में तय समय पर चल रही थीं, लेकिन शादी के दिन ही वर पक्ष ने दुल्हन से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग रख दी। वर पक्ष की इस अचानक और अनुचित मांग से परिवारीजन बेहद नाराज हुए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तिलक के समय ही तय दान-दहेज का सामान उन्हें दे दिया गया है और अब किसी भी तरह की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं की जा सकती। इस पर दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
Trending Videos


 वर पक्ष देर शाम बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचा। यहां भी दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ा रहा। अंततः बिना किसी वैवाहिक कार्यक्रम के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Banda The bride showed courage when the wedding procession insisted on car and sent the procession back
फोटो : सांकेतिक - फोटो : amar ujala
 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ा रहा। अंततः बिना किसी वैवाहिक कार्यक्रम के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed