सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dial 112 Head Constable Anuj Kumar Gill Passes Away, Given State Honours

Meerut: डायल 112 के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में डायल 112 के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Meerut: Dial 112 Head Constable Anuj Kumar Gill Passes Away, Given State Honours
आरक्षी अनुज कुमार गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर में डायल 112 में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos


लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 बैच के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 15 मार्च 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम विदाई के दौरान अभिषेक सिंह, अभिनंदन, सागर जैन और शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवार में दो बच्चे
अनुज कुमार गिल मूल रूप से मेरठ के फलावदा कस्बे के खालिदपुरा के निवासी थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed