सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Newly married woman found with lover in Kairana, Yamunanagar police take both into custody

Shamli: कैराना में नवविवाहिता प्रेमी के साथ मिली, यमुनानगर पुलिस दोनों को साथ ले गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

शामली के कैराना में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ खाली मकान में मिली। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। बाद में यमुनानगर की पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ हरियाणा ले गई।

Newly married woman found with lover in Kairana, Yamunanagar police take both into custody
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

शामली के कैराना कस्बे में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ खाली पड़े मकान में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बाद में हरियाणा के यमुनानगर जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई।
Trending Videos


खाली मकान में रह रहे थे दोनों 
बुधवार रात नगर के एक खाली पड़े मकान में एक विवाहिता और एक युवक के रहने की सूचना मकान मालिक को मिली। इसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा और डायल 112 पुलिस को सूचना दी।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जाटों का महासंग्राम: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, रालोद नेताओं की चेतावनी-माफी मांगे जाट संसद
 

दो महीने पहले हुई थी शादी 
पुलिस पूछताछ में पता चला कि विवाहिता पानीपत की रहने वाली है। करीब दो महीने पहले उसकी शादी हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना बुढ़िया क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। बताया गया कि पानीपत में ही विवाहिता की मुलाकात अपनी बहन के घर रह रहे बागपत जिले के थाना दोघट निवासी समद से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई
23 मार्च को विवाहिता अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में उसके पति ने थाना बुढ़िया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

घटना की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना बुढ़िया के पीएसआई रणदीप सिंह और महिला एएसआई अमिता कैराना कोतवाली पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाने में पहले से रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद हरियाणा पुलिस विवाहिता और उसके प्रेमी को अपने साथ यमुनानगर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed