बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala Police busts inter state illegal arms supply module four accused 10 firearms

Patiala: अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, 10 पिस्ताैल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगवाते थे और उन्हें पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के लिए सप्लाई करते थे। 

Patiala Police busts inter state illegal arms supply module four accused 10 firearms
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके और हथियार बरामद करके एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 आधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद किए गए हैं।
Trending Videos


गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के जरंग देह गांव निवासी सौरभ कुमार, मोहाली के सोहाना निवासी साजन, पटियाला की गुरदीप कॉलोनी अबलोवाल निवासी अभिषेक उर्फ काका और पटियाला के ओल्ड बिशन नगर निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी बिहार से देसी हथियार लाकर राज्य में आपराधिक गतिविधियों के लिए उनकी आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में गैंगवार के संकेत भी मिले हैं, जिसमें इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए गोल्डी ढिल्लों नेटवर्क से जुड़े एक विरोधी अपराधी को निशाना बनाने की योजना थी।

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार निवासी सौरभ कुमार अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर कुख्यात अपराधियों को देसी सेल्फ-लोडिंग पिस्तौल की आपूर्ति कर रहा था, ताकि राज्य में टारगेट किलिंग और अन्य जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जा सके। सौरभ कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित अवैध हथियार बनाने वाली यूनिटों से हथियार मंगवा रहा था, ताकि उन्हें अलग-अलग तरीकों से पंजाब भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed