सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation launched in Arhama Ganderbal after movement of terrorists

Jammu: गांदरबल के आरहामा में आतंकियों की मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान, सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Akash Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Search operation launched in Arhama Ganderbal after movement of terrorists
जवानों ने इलाके को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूत्रों की मानें तो इलाके में दो पाकिस्तानी आतंकियों के फंसे होने की संभावना है। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया।
Trending Videos


जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरा होने के चलते एहतियात बरती जा रही है। पूरी कोशिश यह है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।
 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed