{"_id":"69b80bb6b0c15fa17c0d99dd","slug":"sitapur-tractor-trolley-overturned-uncontrollably-on-sidhauli-misrikh-road-killing-two-farmers-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: सिधौली मिश्रिख मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किसानों की मौत","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Sitapur: सिधौली मिश्रिख मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किसानों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर जिले के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर हुए हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। हादसा सिधौली मिश्रिख मार्ग पर हुआ।
सीतापुर में हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले के संदना के सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर काकोरी के पास सोमवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गणना बेचकर वापस लौट रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos
रालामऊ निवासी राजेंद्र (40) और प्रदीप (35) गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान काकोरी के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों युवक उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।