{"_id":"6a607961675b2206fc0ceddc","slug":"bhadli-navami-2026-22-july-know-importance-significance-pujan-vidhi-muhurat-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadli Navami 2026: मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ तिथि है भड़ली नवमी, जानिए महत्व और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Bhadli Navami 2026: मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ तिथि है भड़ली नवमी, जानिए महत्व और पूजा विधि
Wed, 22 Jul 2026 01:34 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:34 PM IST
सार
Bhadli Navami 2026: आज 22 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस दिन भड़ली नवमी का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना होती है। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।
विज्ञापन
भड़ली नवमी पर गुप्त नवरात्रि की अंतिम तिथि है
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bhadli Navami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस दिन भड़ली नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस नवमी तिथि पर आषाढ़ माह का चल रहा गुप्त नवरात्रि भी खत्म हो जाता है। हिंदू धर्म में भड़ली नवमी तिथि को अबूझ मुहूर्त माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नया व्यापार और दूसरे तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस बार तिथियों के घटने और बढ़ने से 22 और 23 जुलाई दोनों दिन ही भड़ली नवमी है।
विज्ञापन
- भड़ली नवमी को भड़रिया नौमी, भड़ल्या नवमी, भढली नवमी, भड़ली नवमी, भादरिया नवमी, भदरिया नवमी, कन्दर्प नवमी एवं बदरिया नवमी आदि नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर नवरात्रि खत्म हो जाती है। भड़ली नवमी में अबूझ मुहूर्त होता है। इस तिथि को बगैर पंचांग को देखे विवाह से लेकर कोई मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
- भड़ली नवमी पर गुप्त नवरात्रि की अंतिम तिथि होने के कारण भगवन गणेश, भगवान शिव और माता दुर्गा की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।
- भड़ली नवमी तिथि पर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जरूरमंदों और गरीबों को धन, खाना, अन्न, कपड़े, छाता आदि का दान करना बहुत ही शुभ होता है।
- भड़ली नवमी तिथि पर सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को अर्ध्य देकर भगवान गणेश की पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान गणपति को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें। नए वस्त्र और माला अर्पित करते हुए ऊं गं गणेशाय नम: मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
-भड़ली नवमी तिथि पर मंदिर जाकर भववान शिव के दर्शन करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, भस्म, आक और चंदन अर्पित करें।
- भड़ली नवमी तिथि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-आराधना करने का महत्व होता है। नवमी तिथि पर माता को लाल चुनरी अर्पित करते हुए छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं और उपहार दें।
भड़ली नवमी का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में भड़ली नवमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में रखा जाता है, अर्थात इस दिन किसी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। यह पावन तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों के विवाह का उपयुक्त मुहूर्त नहीं बन पाता, वे भड़ली नवमी के दिन विवाह कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन संपन्न हुआ विवाह वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और स्थिरता लेकर आता है।
भड़ली नवमी का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इसके बाद देवशयनी एकादशी आती है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और उसी के साथ चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। इसलिए भड़ली नवमी को इन शुभ कार्यों के लिए अंतिम महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा, हवन और मंत्र-जप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
Devshayani Ekadashi 2026: 24 या 25 जुलाई कब है देवशयनी एकादशी? जानें सही तिथि और पारण का समय
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और किस विधि से करें महादेव की पूजा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।