फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   dhanteras 2026 upay do these astro remedies on dhanteras for good luck and prosperity

धनतेरस पर कौन-कौन से ज्योतिषीय उपाय होते हैं कारगर, जिससे बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 04 Nov 2026 03:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

06 नवंबर को धनतेरस है और इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा धनतेरस पर कुछ ज्योतिषीय उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से उपाय करें।

विज्ञापन
dhanteras 2026 upay do these astro remedies on dhanteras for good luck and prosperity
धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Dhanteras 2026 Upay: 06 नवंबर 2026 को धनतेरस है, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है, जो हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि सोने के कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। जिसके चलते इस दिन इनकी पूजा करने का विशेष विधान होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी का महत्व होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है वहीं धनतेरस पर कुछ ज्योतिषीय उपाय करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है धनतेरस पर कौन-कौन से उपाय करना लाभकारी रहता है।
विज्ञापन


धनतेरस पर क्या-क्या उपाय करें?

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मकता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। धनतेरस की शाम को दीपक जलाने से जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहती है। 
विज्ञापन


धनतेरस पर खरीदें झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की धार्मिक मान्यताएं हैं। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाजार से झाड़ू खरीदकर लाएं और उसकी पूजा करेँ। इस उपाय से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhanteras Puja Samagri 2026: धनतेरस पूजा के लिए अभी से तैयार कर लें ये जरूरी चीजें, यहां देखें पूरी लिस्ट

धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। साबुत धनिया को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन धानियां को लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दिवाली के दिन भी मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 


मां लक्ष्मी को चढ़ाए लाल फूल
धनतेरस के दिन दीपक जलाने के साथ-साथ मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल अर्पित करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

6 या 7 नवंबर कब मनाई जाएगी धनतेरस? यहां दूर करें तारीख का कंफ्यूजन, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

भगवान धन्वंतरि की करें पूजा 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मंत्र का जाप करने से जीवन में आरोग्य और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 
 

धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त: सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक, यहां जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में क्या खरीदना होगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed