फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth 2026 chand nikalne ka samay moon timing agar chand na dikhe to kaise khole vrat

करवा चौथ 2026: बादलों के कारण न दिखे चांद तो कैसे खोलें व्रत? जान लें तरीका

Wed, 28 Oct 2026 07:58 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 28 Oct 2026 07:58 PM IST
सार

29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ की रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद व्रत पूरा माना जाता है। लेकिन अगर आसमान में बादल हो और चांद के दर्शन न हो पाए तो इस उपाय से करवा चौथ व्रत खोलें।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 chand nikalne ka samay moon timing agar chand na dikhe to kaise khole vrat
करवा चौथ पर चांद न दिखे तो करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में और खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ 29 अक्तूबर, गुरुवार को है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं, फिर शाम को करवा माता की पूजा-आराधना और कथा सुनने की परंपरा होती है। इसके बाद रात को चांद के निकलने पर दर्शन, पूजन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ पर रात को चांद के दर्शन को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ का त्योहार बिना चांद के दर्शन और अर्घ्य दिए पूरा नहीं माना जाता है। लेकिन कई बार बारिश, आंधी और आसमान में बादलों का साया होने पर चांद दिखाई नहीं देता है। ऐसे में सुहागिन महिलाओं को चांद के निकलने और दर्शन करने के लिए लंबा इंतजार करना होता है। ऐसे में अगर आपके शहर में चांद खराब मौसम के चलते दिखाई न दे तो कुछ उपाय करके करवा चौथ का व्रत बिना चांद के दर्शन किए खोला जा सकता है। 
विज्ञापन

बिना चांद देखें कैसे खोले करवा चौथ का व्रत ?


पहला उपाय: भगवान शिव के दर्शन करके व्रत खोलें
अगर खराब मौसम के कारण आपके शहर में करवा चौथ का चांद न दिखाई तो आप भगवान शिव की तस्वीर के दर्शन करके व्रत खोल सकती हैं। आपको बता दें कि भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं ऐसे में करवा चौथ पर चांद का दर्शन माना जाएगा और सभी तरह का शुभ फल प्राप्त होगा। शिव मंदिर जाकर भी भगवान शिव के दर्शन करके व्रत खोल जा सकता है।
विज्ञापन


दूसरा उपाय: चावल से चांद की आकृति बनाकर व्रत खोलें
करवा चौथ के दिन खराब मौसम और बारिश के चलते अगर आपके शहर में चांद न दिखाई दे तो पूजा की थाली या फिर लाल कपड़े पर चावल के ढेर पर रोली-अक्षत से चांद की आकृति बनाएं और इसे असली चांद समझकर अर्घ्य देकर व्रत पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा उपाय: पंचांग से चंद्रोदय के समय पर अर्घ्य दें
जब आसमान में चांद न दिखाई दे तो आपके शहर के पंचांग के आधार पर चंद्रोदय का समय देखें और उसी समय चांद की दिशा की तरफ मुंह करके पूजा, प्रार्थना और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें। 

चौथा उपाय: चांदी के सिक्के और दर्पण का प्रयोग 
कुछ जगहों पर अगर चांद के दर्शन करवा चौथ के दिन न हो तो थाली में चांदी का सिक्का रखें और उसमें पानी भर दें और दर्पण से इसे चांद के प्रतीक के रूप में इसके दर्शन करके व्रत खोलें। 

पांचवा उपाय: वीडियो कॉल पर चांद के दर्शन करके व्रत खोंले
अगर आप जिस शहर में रहते हैं और वहां पर चांद न दिखाई दे तो दूसरे शहर में रहने वाले अपने घर-परिवार के सदस्यों से वहां पर निकले चांद की विडियो कॉल से चांद के दर्शन करके व्रत खोला जा सकता है। 


करवा चौथ पर चांद निकलने का समय ?
गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट पर रहेगा। अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने में थोड़ा अंतर रहेगा।

करवा चौथ 2026: पत्नी की राशि के अनुसार दें गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और अपनापन

करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed