Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश को सुखकर्ता व दुखहर्ता के देवता के रूप में सर्वत्र पूजा जाता है एवं पूजा-अनुष्ठान के समय इनका स्मरण सर्वप्रथम किया जाता है। मान्यता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार का दिन गणेशजी का माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध दोष है अथवा जिनके कार्यों में बहुत विघ्न-बाधा आती हो वे लोग गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कुछ उपाय करेंगे तो उनको अवश्य लाभ मिलेगा।
{"_id":"62e90cf1fa62660078242d1f","slug":"budhwar-ke-upay-lord-ganesha-during-worship-in-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budhwar Ke Upay : बुधवार को कर लें ये उपाय, भगवान गणेश हर लेंगे सारे कष्ट,चमक जाएगी किस्मत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Budhwar Ke Upay : बुधवार को कर लें ये उपाय, भगवान गणेश हर लेंगे सारे कष्ट,चमक जाएगी किस्मत
Wed, 03 Aug 2022 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:54 AM IST
विज्ञापन
गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार के दिन भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करने से वे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमी के पत्ते
- फोटो : अमर उजाला
शमी के पत्ते अर्पित करें-
शमी के पत्ते भी दूर्वा की तरह गणेशजी को बहुत प्रिय हैं।इस दिन गणेशजी को शमी के पत्ते अर्पित करने से मानसिक विकारों से मुक्ति मिलती है साथ ही व्यक्ति की बुद्धि भी प्रखर होती है,घर की अशांति दूर होती है।

हरे रंग का महत्व-
बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है, वहीं इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने शुभ माने गए हैं।और यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।

- फोटो : istock
दूर्वा चढ़ाएं-
गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार के दिन भगवान गणेशजी को दूर्वा अर्पित करने से वे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं। बिना दूर्वा के भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी, दरिद्रता या किसी और संकट से जूझ रहा है, तो सच्चे मन से गणेश जी की पूजा करके दूर्वा अर्पित करने से उसे इन सभी समस्याओं से जल्दी ही छुटकारा मिल जाता है।

बेसन के लड्डू स्वाद से भरपूर
- फोटो : istock
लड्डू चढ़ाएं-
भगवान गणेश को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।