{"_id":"5d2af2a98ebc3e6cdc3ab533","slug":"know-best-tips-of-lord-shiva-worship-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monday Puja tips : इस छोटे उपाय को करने से बरसेगी भोले की कृपा, पूरे हो जाएंगे सभी अरमान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Monday Puja tips : इस छोटे उपाय को करने से बरसेगी भोले की कृपा, पूरे हो जाएंगे सभी अरमान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Madhukar Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
महादेव की पूजा का महाउपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवों के देव महादेव ऐसे औढरदानी हैं जो बहुत ही सरल तरीके से की जाने वाली पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। भगवान शिव सभी दु:खों को दूर कर देते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः' अर्थात् कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं, जो महज एक लोटा गंगा जल या शुद्ध जल अर्पित करने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिवलिंग पर कई ऐसी चीजें भी जो मनोकामनाओं के हिसाब अभिषेक में अर्पित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोकामना के अनुसार करें अभिषेक
- यदि किसी के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो उसे बाधाओं को दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग का केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक करने से विवाह संबंधी सभी अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह होता है। साथ ही शिव कृपा से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याएं भी शीघ्र ही समाप्त होती हैं।
Trending Videos
- जीवन से जुड़े तमाम तरह के कर्ज को दूर करने के लिए पूरे शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस अभिषेक से साधक के सिर से न सिर्फ सभी प्रकार के कर्ज उतर जाते हैं, बल्कि उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
- बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का पानी में दूध तथा काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करें। शिव कृपा से शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ होगा।
- शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।
- गाय के घी से अभिषेक करने पर शिव के आशीर्वाद से धन में वृद्धि और आयु बढ़ती है।
- सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।