Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Abhinav Bindra Makes IOA Letter Public, Questions SOM Election Rules and Seeks Constitutional Clarity

आईओए चुनाव पर अभिनव बिंद्रा ने उठाए सवाल: सार्वजनिक किया पत्र; पीटी उषा को लिखकर क्या मांगा था जवाब?

Thu, 12 Nov 2026 10:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने IOA के अध्यक्ष पीटी उषा और CEO रघुराम अय्यर को लिखा 31 अक्तूबर का पत्र सार्वजनिक किया है। उन्होंने IOA संविधान के अनुच्छेद 3.7 और SOM चुनाव नियमों के बीच कथित विसंगति पर जवाब नहीं मिलने की बात कही। यह मामला 9 नवंबर के चुनाव के बाद फिर चर्चा में है, जिसमें पीटी उषा महिला वर्ग में पांचवें स्थान पर रही थीं।

विज्ञापन
Abhinav Bindra Makes IOA Letter Public, Questions SOM Election Rules and Seeks Constitutional Clarity
अभिनव बिंद्रा - फोटो : @Abhinav_Bindra

विस्तार

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के चुनाव नियमों पर सवाल उठाते हुए अध्यक्ष पीटी उषा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रघुराम अय्यर को लिखा अपना पत्र सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने संविधान और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जुड़े चुनाव नियमों के बीच कथित विसंगति पर स्पष्टीकरण मांगा था। बिंद्रा के मुताबिक, उन्हें यह तो बताया गया कि चुनाव में किन नियमों का पालन किया जा रहा है, लेकिन उनके मूल संवैधानिक सवाल का जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


बिंद्रा ने 31 अक्तूबर को लिखे पत्र को सार्वजनिक करने की वजह बताते हुए कहा कि उनका निजी पत्र सार्वजनिक हो चुका था और हालिया मीडिया रिपोर्टों में भी इसका जिक्र किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति पर सवाल उठाना या चुनाव के नतीजों को प्रभावित करना नहीं था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'संस्थाओं की मजबूती सवालों का जवाब देने में है'
बिंद्रा ने पत्र के साथ साझा पोस्ट में लिखा, 'मेरा इरादा कभी भी किसी व्यक्ति पर सवाल उठाना या चुनाव के नतीजों को प्रभावित करना नहीं था। मेरा उद्देश्य संस्थानों में स्पष्टता, पारदर्शिता और भरोसे को बढ़ावा देना था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं हमेशा मानता रहा हूं कि किसी संस्थान की मजबूती इस बात में नहीं है कि वहां सवाल नहीं उठते, बल्कि इस बात में है कि वह उन सवालों का जवाब देने के लिए कितना तैयार है।' पूर्व निशानेबाज ने कहा कि उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवार बनने का फैसला पहले ही छोड़ दिया था, लेकिन संविधान से जुड़ा मुद्दा उनके व्यक्तिगत चुनाव लड़ने या न लड़ने से कहीं बड़ा है।


क्या है एसओएम चुनाव नियमों का विवाद?
आईओए के एसओएम नियमों को 8 सितंबर 2026 को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत निर्वाचन अधिकारी 10 स्तरीय पात्रता प्रणाली के आधार पर 80 खिलाड़ियों की सूची तैयार करता है। इस सूची में से आईओए की आम सभा के लिए आठ प्रतिनिधियों का चुनाव होता है। इनमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल होते हैं। बिंद्रा का सवाल आईओए संविधान के अनुच्छेद 3.7 और नए एसओएम चुनाव नियमों के बीच कथित अंतर को लेकर है। उन्होंने चुनाव से पहले इस पर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका कहना है कि निर्वाचन अधिकारी और आईओए नेतृत्व की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।



पीटी उषा चुनाव हारीं, आईओए की प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
यह विवाद 9 नवंबर को हुए एसओएम चुनाव के बाद फिर चर्चा में आ गया। महिला वर्ग के चुनाव में पीटी उषा पांचवें स्थान पर रहीं और आम सभा में जगह बनाने से चूक गईं। अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, डोला बनर्जी और साइना नेहवाल ने चारों स्थान हासिल किए। इसके बाद पूर्व धाविका अश्विनी नाचप्पा ने आरोप लगाया कि बाहरी दबाव के कारण उन्हें और कुछ अन्य उम्मीदवारों को चुनाव से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, पीटी उषा ने भी चुनाव में प्रचार संबंधी कथित उल्लंघनों की शिकायत की है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। IOA की कार्यकारी परिषद के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं। ऐसे में अभिनव बिंद्रा ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवैधानिक स्पष्टता की जरूरत पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed