सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AFI explains conditional CWG selections said Neeraj Chopra has to qualify

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा को अभी हासिल करना होगा क्वालिफिकेशन मार्क, AFI ने चयन को लेकर दी सफाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 14 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए घोषित संभावित भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद नीरज चोपड़ा को अभी क्वालिफिकेशन मानक हासिल करना होगा। वहीं, ट्रिपल जम्पर सेल्वा प्रभु को इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में क्वालिफाइंग स्तर के करीब प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी।

AFI explains conditional CWG selections said Neeraj Chopra has to qualify
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा के बाद स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। फेडरेशन ने कहा है कि नीरज चोपड़ा का नाम भले ही 32 सदस्यीय संभावित दल में शामिल किया गया हो, लेकिन उनका अंतिम चयन अभी तय नहीं है। उन्हें निर्धारित क्वालिफिकेशन मानक हासिल करना होगा। एएफआई के प्रवक्ता और वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने रविवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चयनित सभी एथलीटों ने क्वालिफिकेशन मानक पूरा कर लिया है, केवल नीरज चोपड़ा को अभी यह लक्ष्य हासिल करना बाकी है।


'नीरज को करना होगा क्वालिफाई'
सुमारिवाला ने कहा, 'नीरज को क्वालिफाई करना होगा। बाकी सभी चयनित एथलीट क्वालिफिकेशन मानक हासिल कर चुके हैं। नीरज को अब यह मानक पूरा करना होगा।' उन्होंने ट्रिपल जम्पर सेल्वा प्रभु के चयन को लेकर भी स्थिति साफ की। सुमारिवाला के मुताबिक सेल्वा पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं, लेकिन उनकी मौजूदा फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए उन्हें इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में क्वालिफिकेशन स्तर के करीब प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर-स्टेट मीट में उतरेंगे सेल्वा प्रभु
एएफआई अधिकारी ने बताया कि सेल्वा प्रभु ने खुद इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, 'सेल्वा ने स्वयं कहा है कि वह इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी स्थिति साबित करना चाहते हैं। हमें उनकी वर्तमान फॉर्म का आकलन करना होगा।'
विज्ञापन


जल्द प्रतियोगिता में वापसी कर सकते हैं नीरज
नीरज चोपड़ा फिलहाल चोट से उबरने के बाद ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने प्रतिस्पर्धी सीजन की शुरुआत नहीं की है। एएफआई के अनुसार, वह अगले कुछ दिनों में अपने प्रतियोगिता कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। सुमारिवाला ने कहा, 'नीरज अगले कुछ दिनों में हमें अपनी प्रतियोगिता योजना बताएंगे। वह अब फिट हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ प्रतियोगी फिटनेस हासिल करनी है।'

अगले 10 दिनों में कर सकते हैं वापसी
नीरज की फिटनेस पर अपडेट देते हुए एएफआई ने बताया कि वह जल्द ही मैदान पर लौट सकते हैं। सुमारिवाला ने कहा, 'नीरज पूरी तरह ट्रेनिंग फिट हैं और संभवतः अगले 10 दिनों में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।'

ज्योति याराजी की रिकवरी भी तेज
इस दौरान भारतीय धाविका ज्योति याराजी की फिटनेस पर भी सकारात्मक खबर सामने आई। एएफआई के अनुसार, चोट के कारण कुछ समय से बाहर चल रहीं ज्योति तेजी से रिकवर कर रही हैं। सुमारिवाला ने कहा, 'ज्योति की रिकवरी अच्छी गति से हो रही है। वह ट्रेनिंग कर रही हैं और अब उन्हें प्रतियोगी फिटनेस हासिल करनी है।'

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले बढ़ी नीरज पर नजरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले अब सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा की वापसी पर टिकी होंगी। भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े सितारे को अंतिम टीम में जगह पक्की करने के लिए जल्द ही क्वालिफिकेशन मानक हासिल करना होगा। वहीं, सेल्वा प्रभु को भी अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed