{"_id":"6a2e2f2cbfd6f03f2106ee06","slug":"fifa-world-cup-day-3-highlights-football-matches-result-today-aus-vs-turk-and-ger-vs-curacao-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup Day 3: ऑस्ट्रेलिया की तुर्किये पर जीत, स्कॉटलैंड की यादगार वापसी; दिन के दो मुकाबले रहे ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup Day 3: ऑस्ट्रेलिया की तुर्किये पर जीत, स्कॉटलैंड की यादगार वापसी; दिन के दो मुकाबले रहे ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे दिन चार मुकाबले पूरे हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किये को एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। इसके बाद जर्मनी का सामना कुराकाओ से रात 10:30 बजे होना है। तीसरे दिन दो मैच बराबरी पर छूटे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अलावा स्कॉटलैंड ने भी जीत दर्ज की है।
फीफा विश्व कप
- फोटो : fifa.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्व कप के तीसरे दिन कुल पांच मुकाबले खेले जाने थे जिसमें से तीन मैच पूरे हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये का मुकाबला जारी है। दिन के अंतिम मैच में जर्मनी का सामिा कुराकाओ से होगा। फीफा विश्व कप का खुमार अब धीरे-धीरे सिर चढ़कर बोल रहा है और तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। एक तरफ कतर ने स्विट्जरलैंड को ड्रॉ पर रोका तो वहीं पांच बार की चैंपियन ब्राजील को विनिसियस जूनियर ने हार से बचाया। स्कॉटलैंड ने फुटबॉल के इस महाकुंभ में जीत से शुरुआत की। आइए जानते हैं तीसरे दिन अब तक क्या-क्या हुआ...
इंजरी टाइम में कतर ने की वापसी
फीफा विश्व कप के तीसरे दिन सबसे पहले कतर का सामना स्विट्जरलैंड से हुआ। बौलेम खौखी के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से कतर ने ग्रुप बी में मजबूत दावेदार माने जा रहे स्विट्जरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। ब्रील एम्बोलो ने 17वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन अंतिम सीटी बजाने से कुछ देर पहले लेवी स्टेडियम में 67,966 दर्शकों के सामने खेले गए मैच में खौखी ने हेडर से बराबरी का गोल दागकर कतर को विश्व कप में अपना पहला अंक दिलाया। कतर चार साल पहले अपने देश में विश्व खेले गए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था और यहां पहले मैच में वह बहुत प्रभावित नहीं कर पाया। स्विट्जरलैंड की टीम ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए जिसके कारण उसे एक अंक से संतोष करना पड़ा। कतर के कई खिलाड़ी मैच के आखिर में किए गए गोल का जश्न मनाते हुए जमीन पर गिर पड़े, जबकि अन्य खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।

मोरक्को ने ब्राजील को चौंकाया
पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम फुटबॉल विश्व कप के अपने पहले मैच में असली रंग में नहीं दिखी और मोरक्को के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में शुरू में पिछड़ गई। लेकिन विनिसियस जूनियर के गोल की बदौलत 1-1 से ड्रॉ हासिल करने में सफल रही। ब्राजील 2002 से खिताब नहीं जीत पाया है और उस पर इसका दबाव स्पष्ट नजर आ रहा था। दूसरी तरफ मोरक्को की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मोरक्को की टीम ने पहले 30 मिनट में ब्राजील के गोल पर 12 शॉट लगाए। उसने इस बीच इस्माइल सैबारी के 21वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने गोलकीपर एलिसन बेकर के ऊपर से एक शानदार चिप शॉट से यह गोल किया। विनिसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल किया। विनिसियस बाएं छोर से ब्रूनो गुइमारेस के साथ पास का आदान-प्रदान करके आगे बढ़े। उन्होंने नील एल ऐनाउई को चकमा दिया और गोलकीपर यासीन बोनू को छकाते हुए दाहिने पैर से शॉट मारकर अपना 10वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया। ब्राजील भले ही जीत नहीं पाया, लेकिन उसने स्पेन से 1934 में मिली हार के बाद से विश्व कप के शुरुआती मैच में अपने अजेय अभियान को 21 मैचों तक बढ़ा दिया है, जिसमें 17 जीत शामिल हैं।

स्कॉटलैंड की विश्व कप में शानदार वापसी
स्कॉटलैंड ने ग्रुप सी के मुकाबले में जीत से शुरुआत से की। स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हराया और पूरे तीन अंक जुटाए। स्कॉटलैंड ने इस तरह विश्व कप फुटबॉल में 32 साल बाद शानदार वापसी की। स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। उसने 1990 के बाद विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। तब उसने स्वीडन को 2-1 से हराया था। वह फिलहाल ग्रुप सी में शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड के लिए जॉन मैकगिन ने 28वें मिनट में गोल दागा जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ। पहले हाफ के बाद दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में गोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

- फोटो : FIFA.com
ऑस्ट्रेलिया की एकतरफा जीत
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के मुकाबले में तुर्किये को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराया। तुर्किये की टीम पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती नहीं दे सकी। ऑस्ट्रेलिया को पहले हाफ में नेसट्रोरी इरांकुडा ने बढ़त दिलाई। पॉल ओकोन इंग्सिटलर के पास पर इरांकुडा ने तुर्किये के डिफेंस को भेदा और गेंद को गोल पोस्ट के पार भेजा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में तुर्किये से 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त दोगुनी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए कोनोर मैटकेल्फे ने 75वें मिनट में गोल किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा।

जर्मनी करेगी अभियान की शुरुआत
तीसरे दिन का आखिरी मुकाबला जर्मनी और कुराकाओ के बीच हुआस्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रविवार की रात 10:30 बजे से होगा। जर्मनी की टीम इसके साथ ही विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी।