सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Result Highlights Today Football Schedule All You Need to Know

फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: पहली बार कतर ने हासिल किए अंक, उलटफेर से बचा ब्राजील; स्कॉटलैंड की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Jun 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है और तीसरे दिन कतर और मोरक्को जैसी टीमों ने अपना दम दिखाया है। कतर ने जहां पहली बार विश्व कप में कोई अंक अर्जित किया तो वहीं, मोरक्को ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील जैसी मजबूत टीम को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते तीसरे दिन क्या हुआ और चौथे दिन कितने मुकाबले खेले जाएंगे...

FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Result Highlights Today Football Schedule All You Need to Know
फीफा विश्व कप - फोटो : fifa.com
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे दिन शुरुआती दो मुकाबलों में कतर और मोरक्को जैसी टीमों ने दम दिखाया। पहले मैच में कतर का सामना स्विट्जरलैंड से हुआ। यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं, नेमार के बिना खेलने उतरी ब्राजील को मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। तीसरे दिन अभी एक और मुकाबले होना है। वहीं, विश्व कप में चौथे दिन ग्रुप चरण में कुल चार मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं विश्व कप के तीसरे दिन क्या हुआ और आज क्या होगा...

आखिरी मिनट में बदली मैच की कहानी
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कतर ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्विट्जरलैंड ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 17वें मिनट में ब्रील एम्बोलो ने पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले और दूसरे हाफ में स्विस टीम ने कई मौके बनाए, लेकिन कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा के बेहतरीन बचाव और कमजोर फिनिशिंग के कारण बढ़त नहीं बढ़ा सकी।

मैच के अंतिम क्षणों में कतर ने जबरदस्त वापसी की। छह मिनट के इंजरी टाइम में 90+4वें मिनट पर मीरो मुहेइम ने शानदार हेडर लगाकर गोल किया और टीम को बराबरी दिला दी। इस गोल ने स्विट्जरलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मुकाबला 1-1 से समाप्त हुआ, जिससे कतर को टूर्नामेंट का पहला अंक मिला, जबकि बेहतर प्रदर्शन के बावजूद स्विट्जरलैंड को एक अंक से संतोष करना पड़ा। यह पहली बार है जब कतर ने फीफा विश्व कप में कोई अंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनिसियस ने उलटफेर से बचाया
दिन के दूसरे मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना मोरक्को से हुआ। इस मैच में मोरक्को के लिए इस्माइल साबारी ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, ब्राजील ने बराबरी हासिल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और विनिसियस जूनियर ने 32वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमों अन्य गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में ब्राजील और मोरक्को दोनों ने कई मौके बनाए पर सफल नहीं हुए। अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। ब्राजील इस मुकाबले में नेमार के बिना खेलने उतरी थी। 
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Yesterday Match Result Highlights Today Football Schedule All You Need to Know
फीफा विश्व कप - फोटो : fifa.com
स्कटॉलैंड की जीत से शुरुआत
स्कॉटलैंड ने ग्रुप सी के मुकाबले में जीत से शुरुआत से की है। स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हराया और पूरे तीन अंक जुटाए। इस तरह वह फिलहाल ग्रुप सी में शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड के लिए जॉन मैकगिन ने 28वें मिनट में गोल दागा जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ। पहले हाफ के बाद दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में गोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

ऑस्ट्रेलिया ने तुर्किये को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के मुकाबले में तुर्किये को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराया। तुर्किये की टीम पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती नहीं दे सकी। ऑस्ट्रेलिया को पहले हाफ में नेसट्रोरी इरांकुडा ने बढ़त दिलाई। पॉल ओकोन इंग्सिटलर के पास पर इरांकुडा ने तुर्किये के डिफेंस को भेदा और गेंद को गोल पोस्ट के पार भेजा। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में तुर्किये से 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त दोगुनी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए कोनोर मैटकेल्फे ने 75वें मिनट में गोल किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा।

अभी एक मैच शेष
फीफा विश्व कप के दूसरे दिन कुल पांच मुकाबले खेले जाने थे जिसमें से चार हो चुके हैं। अभी एक मुकाबला और खेला जाना हैं। भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से जर्मनी का सामना कुराकाओ से खेला जाएगा।

चौथे दिन होंगे चार मैच
विश्व कप के चौथे दिन यानी 15 जून को चार मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच रात 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, तड़के 4:30 बजे से आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर का मुकाबला खेला जाएगा। 15 जून सुबह 7:30 बजे से स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मैच होगा। इसके बाद दिन का आखिरी मुकाबला स्पेन और केप वर्डे के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed