02:40 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: 50वें मिनट में वर्जिल वैन डाइक ने दागा पहला गोल
आखिरकार इस मुकाबले का पहला गोल हो ही गया। नीदरलैंड के वर्जिल वैन डाइक ने 50वें मिनट में पहला गोल दागा और अपनी टीम को जापान के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई।
02:36 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। अब देखना होगा 45 मिनट के भीतर कौन सी टीम बढ़त लेने में कामयाब होती है।
02:21 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला जारी है। हाफ-टाइम तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है। अब दूसरे हाफ में दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश करेंगी।
01:56 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: 23 मिनट के बाद भी नहीं हुआ कोई गोल
23 मिनट का खेल हो चुका है। पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है, लेकिन अब तक कोई गोल नहीं हो सका है। अब देखना होगा वापसी के बाद दोनों टीमों में से कौन सबसे पहले खाता खोलती है।
01:31 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला जारी
नीदरलैंड और जापान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि पहले हाफ में कौन सी टीम गोल करती है और बढ़त बनाती है।
01:28 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: दोनों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
01:12 AM, 15-Jun-2026
Netherlands vs Japan Live: 50वें मिनट में वर्जिल वैन डाइक ने दागा पहला गोल, नीदरलैंड ने हासिल की जापान पर बढ़त
FIFA World Cup 2026 Netherlands vs Japan Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का चौथा दिन है। 11वां मुकाबला ग्रुप-एफ की नीदरलैंड और जापान की टीमों के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है। आप पल-पल के अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं...