सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Anmol Kharb, Rakshitha and Shriyanshi advance at Macau Open Super 300 badminton tournament

Macau Open: अनमोल, रक्षिता और श्रियांशी मकाऊ ओपन के अगले दौर में पहुंचे, श्रेया लेले का सफर समाप्त

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकाऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 07:51 PM IST
सार

मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनमोल, रक्षिता और श्रियांशी ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Anmol Kharb, Rakshitha and Shriyanshi advance at Macau Open Super 300 badminton tournament
अनमोल खरब - फोटो : @Media_SAI

विस्तार

अनमोल खराब ने महिला एकल में सीधे गेम में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की जिससे तीन भारतीय महिला खिलाड़ी बुधवार को मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। पिछले महीने डेनमार्क चैलेंज के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी को महज 42 मिनट में 21-13, 21-16 से हराकर अंतिम 16 राउंड में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

दुनिया की 51वें नंबर की 19 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का सामना अब मलयेशिया की गोह जिन वेई से होगा। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी रक्षिता श्री रामराज ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया की किसोना सेल्वादुरय को 46 मिनट में 21-16, 24-22 से शिकस्त दी और अब प्री क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम मिन सन से होगा।

सातवीं वरीय और दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी श्रियांशी वालिसेट्टी ने हमवतन तस्नीम मीर के खिलाफ 56 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-15 से जीत दर्ज की। अब उनकी भिड़ंत दक्षिण कोरिया की किम मिन जी से होगी। श्रेया लेले का सफर यहीं खत्म हो गया जिन्हें चीन की चौथी वरीय हान कियान शी से 34 मिनट में 12-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया की किम मिन जी के खिलाफ जोरदार टक्कर देने के बावजूद आकर्षी कश्यप भी 17-21, 21-18, 17-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौनक चौहान ने की वापसी
पुरुष एकल में रौनक चौहान ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपे के वू झे यिंग को एक घंटे पांच मिनट में 18-21, 21-15, 21-19 से शिकस्त दी। हालांकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और चीनी ताइपे के हुआंग पिंग-ह्सियन से एक घंटे चार मिनट में 21-11, 18-21, 16-21 से हार गए। मिश्रित युगल में भारत के लिए मिला-जुला नतीजा रहा। ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा ने जर्मनी के केल्विन डेवेरेक्स और डेसिरी टोप्फर को महज 16 मिनट में 21-4, 21-6 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला चीन के ली होंग यी और हुआंग के जिन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

मोहित जागलान और लक्षिता जागलान को मलयेशिया के लो हान चेन और चान वेन त्से से 9-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। आठवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा के को दक्षिण कोरिया के सोंग ह्यून चो और जियोंग ना यून से 22-24, 18-21 से पराजय मिली जबकि सात्विक रेड्डी कनपुरम और राधिका शर्मा को थाईलैंड के सुपैक जोमकोह और ओर्ननिचा जोंगसाथपॉर्नपार्न से 10-21, 19-21 से शिकस्त मिली। रोहित मोहनकुमार और रिदुवर्षिनी रामासामी भी चीन के झू यी जून और ली कियान की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 9-21, 11-21 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed