सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: मेक्सिको नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम; कनाडा के डेविड की हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jun 2026 08:40 AM IST
सार

जोनाथन डेविड की हैट्रिक से कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की। स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर ग्रुप में बढ़त बनाई, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 की बराबरी कर नॉकआउट दौर की उम्मीदें जिंदा रखीं।

विज्ञापन
Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में गुरुवार का दिन रिकॉर्ड और रोमांच से भरपूर रहा। कनाडा ने जोनाथन डेविड की हैट्रिक की बदौलत कतर को 6-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की और नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर अपने ग्रुप में बढ़त हासिल की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने तेबोहो मोकोएना के देर से किए गए पेनल्टी गोल की मदद से चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 की बराबरी हासिल कर विश्व कप में अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।

विज्ञापन

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
कनाडा बनाम कतर - फोटो : ANI/Reuter

कनाडा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
फीफा विश्व कप 2026 में कनाडा ने अपने फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार जीत दर्ज करते हुए कतर को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ कनाडा ने विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत हासिल की और नॉकआउट चरण में पहुंचने की दावेदारी बेहद मजबूत कर ली। मैच के नायक स्ट्राइकर जोनाथन डेविड रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई।

डेविड इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले यह उपलब्धि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने हासिल की थी। कनाडा ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। साइल लारिन ने 16वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद डेविड ने 29वें मिनट और पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

कतर की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब होमान अहमद को 33वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया। दूसरे हाफ में असिम मदीबो को भी रेड कार्ड मिला और कतर नौ खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गया। नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में चौथा गोल किया, जबकि मोहम्मद मनाई के आत्मघाती गोल ने कनाडा की बढ़त 5-0 कर दी। इंजरी टाइम में डेविड ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ मैच देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
जोनाथन डेविड - फोटो : FIFA.COM

जोनाथन डेविड ने बनाया खास रिकॉर्ड

 

  • जोनाथन डेविड विश्व कप 2026 में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। कनाडा के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले किसी कनाडाई खिलाड़ी ने विश्व कप में हैट्रिक नहीं लगाई थी। इसके अलावा कनाडा की 6-0 की जीत विश्व कप में उसकी सबसे बड़ी जीत भी बन गई। इस जीत के बाद टीम नॉकआउट चरण के बेहद करीब पहुंच गई है।
  • जोनाथन डेविड की हैट्रिक सिर्फ कनाडा की पहली विश्व कप जीत की कहानी नहीं थी, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी थी। डेविड 1966 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट के बाद अपने देश में आयोजित विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बन गए।
विज्ञापन

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
स्विटजरलैंड बनाम बोस्निया - फोटो : ANI

स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत, ग्रुप पर जमाया कब्जा
ग्रुप बी के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर अपने अभियान को नई दिशा दी। मैच लंबे समय तक संतुलित रहा, लेकिन अंतिम 15 मिनट में स्विस टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दाग दिए। सब्स्टीट्यूट जोहान मंजाम्बी इस जीत के सबसे बड़े हीरो बने। उन्होंने 74वें और 90वें मिनट में दो गोल किए। रुबेन वर्गास ने 84वें मिनट में गोल किया, जबकि कप्तान ग्रेनिट झाका ने स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत पर मुहर लगा दी।

बोस्निया की मुश्किलें तब बढ़ीं जब तारिक मुहरेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बोस्नियाई टीम स्विस हमलों को नहीं रोक सकी। हालांकि इंजरी टाइम में एर्मिन माहमिक ने एक गोल कर हार का अंतर कम किया।

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
जेको - फोटो : FIFA.COM

40 की उम्र में भी विश्व कप का जादू
बोस्निया के कप्तान एडिन जेको ने 40 वर्ष की उम्र में विश्व कप मैच खेलकर एक खास सूची में जगह बनाई। वह उन चुनिंदा आउटफील्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने 40 साल की उम्र में विश्व कप मुकाबले की शुरुआत की। इस सूची में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और क्रोएशिया के लुका मोड्रिच जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

ग्रुप B अंकतालिका

टीम मैच जीत ड्रॉ हार किए गए गोल खाए गए गोल गोल अंतर अंक
कनाडा 2 1 1 0 7 1 +6 4
स्विट्जरलैंड 2 1 1 0 5 2 +3 4
बोस्निया और हर्जेगोविना 2 0 1 1 2 5 -3 1
कतर 2 0 1 1 1 7 -6 1

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
चेकिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

दक्षिण अफ्रीका की वापसी, मोकोएना ने बचाई लाज
ग्रुप ए के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और चेक गणराज्य के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इस नतीजे ने दक्षिण अफ्रीका की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। चेक टीम ने मैच के छठे मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। मिचाल सादिलेक ने गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। दक्षिण अफ्रीका लगातार बराबरी की कोशिश करता रहा और आखिरकार 83वें मिनट में उसे सफलता मिली। थापेलो मासेको के शॉट पर हैंडबॉल होने के बाद पेनल्टी मिली, जिसे तेबोहो मोकोएना ने गोल में बदल दिया।

मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान मोकोएना भावुक नजर आए थे। मुकाबले के बाद उन्होंने अपने दिवंगत दादा को याद करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि वह जहां भी होंगे, मुझ पर गर्व कर रहे होंगे। उस पल मुझे उनका साथ महसूस हुआ। मुझे विश्वास है कि उन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया, जब शायद कोई और नहीं करता था।' दक्षिण अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस ने कहा, 'अगर हम इसी तरह खेलते रहे और आज जैसी एक और प्रदर्शन कर सके तो मुझे लगता है कि हमारे पास दूसरे दौर में पहुंचने का मौका है।' हालांकि दक्षिण अफ्रीका को अगला मैच तेबोहो मोकोएना के बिना खेलना होगा क्योंकि वह दूसरे पीले कार्ड के कारण निलंबित हो गए हैं।

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
रोमो गोल करने के बाद - फोटो : FIFA.COM

मेक्सिको राउंड ऑफ-32 में
मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया और विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। लुईस रोमो ने 50वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। मेक्सिको ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले बिना कोई गोल खाए जीते और 1998 में फ्रांस के बाद ऐसा करने वाला पहला मेजबान देश बना। पहले हाफ में दक्षिण कोरिया ने बेहतर बॉल पजेशन रखा, लेकिन गोल नहीं कर सका। अंत में गोलकीपर रेंगल ने लगातार दो शानदार बचाव कर मेक्सिको की जीत और क्लीन शीट सुनिश्चित की। अब मेक्सिको 30 जून को मेक्सिको सिटी में राउंड ऑफ-32 मुकाबला खेलेगा।

ग्रुप A अंकतालिका

टीम मैच जीत ड्रॉ हार किए गए गोल खाए गए गोल गोल अंतर अंक
मेक्सिको 2 2 0 0 3 0 +3 6
दक्षिण कोरिया 2 1 0 1 2 2 0 3
चेक गणराज्य 2 0 1 1 2 3 -1 1
दक्षिण अफ्रीका 2 0 1 1 1 3 -2 1

Canada Create History, Switzerland Dominate as South Africa Stay Alive in FIFA World Cup 2026 Today's Schedule
विनिशियस जूनियर और ब्राजील टीम - फोटो : instagram @vinijr

आज के मुकाबलों पर नजर
विश्व कप 2026 में शुक्रवार को कई अहम मुकाबले खेले जाएंगे। कुछ टीमें नॉकआउट चरण में जगह पक्की करने उतरेंगी, जबकि कुछ के लिए यह करो या मरो की लड़ाई होगी। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात ग्रुप सी और ग्रुप डी के चार अहम मुकाबले खेले जाएंगे। अमेरिका की नजर नॉकआउट की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी, जबकि ब्राजील, मोरक्को और तुर्किये अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारत में ये मुकाबले 20 जून की तड़के खेले जाएंगे, लेकिन विश्व कप के मेजबान देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के स्थानीय समय के अनुसार ये सभी मैच 19 जून को ही आयोजित होंगे।

आज के मैचों का शेड्यूल

समय (भारतीय समय) मुकाबला ग्रुप
20 जून, रात 12:30 बजे से अमेरिका vs ऑस्ट्रेलिया ग्रुप D
20 जून, रात 3:30 बजे से स्कॉटलैंड vs मोरक्को ग्रुप C
20 जून, सुबह 6:00 बजे से ब्राजील vs हैती ग्रुप C
20 जून, सुबह 8:30 बजे से तुर्किये vs पराग्वे ग्रुप D
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed